बाँदा1नवम्बर25*बांदा में महिलाओं के साथ मारपीट और पुलिस पर लगाए आरोप*
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा –बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पथरा में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि राजेंद्र शुक्ला ने उनके और उनके परिवार की दो महिलाओं के साथ मारपीट और गाली-गलौज की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
*पुलिस पर लगाए आरोप*
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने विपक्षी पक्ष के साथ मिलकर उनके पुत्र और भतीजे के खिलाफ उल्टा मुकदमा दर्ज कर दिया और महिलाओं को रात 12 बजे तक थाने में बैठाए रखा और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और आरोप लगाया है कि अतर्रा पुलिस की सांठगाठ से अवैध निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से उनके दिए हुए आवेदन पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,