उन्नाव27अक्टूबर25*28.10.2025 को प्रातः 12ः30 बजे से तहसील हसनगंज, जनपद उन्नाव में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया, कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, द्वारा दिनांक- 28.10.2025 को प्रातः 12ः30 बजे से तहसील हसनगंज, जनपद उन्नाव में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। जागरूकता कार्यक्रम में सम्बन्धित ब्लाक क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले शिक्षित बेरोजगार महिलायें एवं पुरूष उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हंै। जागरूकता शिविर में उद्योग लगाने एवं उद्योग सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। तदोपरान्त प्रतिभागी किस उद्योग में इकाई लगाना चाहते हंै, से सम्बन्धित अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। सभी बेरोजगारों का पोर्टल पर आनॅलाईन रजिस्ट्रेशन भी किया जायेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी स्थान- तहसील सभागार, हसनगंज, उन्नाव में दिनांक 28.10.2025 को प्रातः 12ः30 बजे प्रतिभाग करने का कष्ट करें। जिससे उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा चलायी जाने वाली समस्त योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।
ह0
(संजीव कुमार सिंह)
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी
उन्नाव
कार्यालय-जिला ग्रामोद्योग अधिकारी
उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, उन्नाव।
पत्रांकः- 483-84 /जि0ग्रा0अ0/प्रेस विज्ञप्ति/जाग0पत्रा0/2025-26/दिनांक-25.10.2025
प्रतिलिपिः- 1. जिलाधिकारी महोदय/मुख्य विकास अधिकारी महोदया, उन्नाव को अवलोकनार्थ सादर प्रेषित।
2. जिला सूचनाधिकारी, उन्नाव को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि, उक्त प्रेस विज्ञप्ति निःशुल्क विभिन्न समाचार पत्रो में प्रकाषित कराने का कष्ट करें।
ह0
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी
उन्नाव

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*