February 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बहराइच24दिसम्बर* सीएम का आगमन आज तैयारियां पूरी*

बहराइच24दिसम्बर* सीएम का आगमन आज तैयारियां पूरी*

*स्क्रिप्टः- यूपी बहराइच।*
बहराइच24दिसम्बर* सीएम का आगमन आज तैयारियां पूरी*
*आयुक्त डीएम व डीआईजी एसपी ने किया मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*
*एंकरः- तहसील महसी अन्तर्गत रमपुरवा चैराहा पर शुक्रवार को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनसभा कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से आयुक्त देवीपाटन मण्डल एस.वी.एस. रंगाराव व डी.आई.जी. डी.आई.जी. उपेन्द्र अग्रवाल ने विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम के लिए पार्किंग स्थल, बैरीकेटिंग, हेलीपैड, साफ-सफाई, मंच पण्डाल इत्यादि के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेते हुए मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानंजय सिंह, उप जिलाधिकारी महसी रामदास, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. अनिल कुमार सिंह, अधि.अभि. लो.नि.वि. ए.के. वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय, डीसी एनआरएलएम संजय सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी शेलेश कुमार मौर्य सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।*

*रिपोटः-*
*कुंवर दिवाकर सिंह*
*बहराइच*
*दिनांकः-24दिसम्बर 2021*
*मो.9792114006,* *9415593246*