बहराइच24दिसम्बर*दबंग भू-माफियाओं का चकमार्ग पर अवैध कब्जा
दर्जनों ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कब्जा खाली कराने की मांग
10 दिन के अंदर कार्रवाई न होने पर आन्दोलन की चेतावनी
बहराइच। दबंग भू-माफियाओं द्वारा चकमार्ग पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। जिसे हटवाने के लिए थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत ग्राम अरई खुर्द बिजौव्वा के दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित शिकायती पत्र डीएम को सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि हम सभी लघु कृषक है। हम सभी लोगों को अपने खेतों तक जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पडता़ है। विपक्षी चकमार्ग पर अवैध तरीके से अपने जानवरों को बांधकर व पैरा आदि लगाकर अतिक्रमण किये हुए है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार कोतवाली देहात में शिकाती पत्र दिया परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई। दबंग भू-माफियाओं के अतिक्रमण के चलते ग्रामीण अपने खेतों को नहीं जा पा रहे है। ग्रामीणों ने चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीण राममनोरथ, कृपाराम, श्रीराम, उदयराज, माधव, मुनीजर का कहना है कि यदि 10 दिन के अंदर शासन-प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण नहीं हटवाया गया तो हम सभी आन्दोलन के लिए बाध्य होगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
रिपोटः-
कुंवर दिवाकर सिंह
बहराइच।
दिनांकः-24 दिसम्बर 2021
मो.9792114006, 9415593246
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*