February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 23 दिसम्बर*देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौ0 चरण सिंह की 119वीं जयंती हवन पूजन के साथ धूमधाम से मनाई गयी।

लखनऊ 23 दिसम्बर*देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौ0 चरण सिंह की 119वीं जयंती हवन पूजन के साथ धूमधाम से मनाई गयी।

लखनऊ 23 दिसम्बर*देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौ0 चरण सिंह की 119वीं जयंती हवन पूजन के साथ धूमधाम से मनाई गयी।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय 9 बी0 त्रिलोकनाथ रोड में किसान मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौ0 चरण सिंह की 119वीं जयंती हवन पूजन के साथ धूमधाम से मनाई गयी। राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने कार्यालय प्रांगढ में स्थापित चौ0 साहब के प्रतिमा के समक्ष हवन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव संगठन बाबा हरदेव सिंह, टीम आर0एल0डी0 के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, पूर्व विधायक कैप्टन जे0पी0 सिंह सहित अनेकों प्रदेश पदाधिकारी तथा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। हवन पूजन के पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधान सभा सचिवालय स्थित चौ0 साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके पश्चात पार्टी मुख्यालय पर चौ0 साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने की तथा संचालन प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने किया।
राष्ट्रीय महासचिव संगठन बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि चौ0 साहब पूरे देश में एकमात्र किसानों के हमदर्द एवं शुभचिंतक थे जिन्होंने अपने सम्पूर्ण कार्यकाल में किसान हितों की रक्षा के लिए अपने संकल्प का निर्वाह किया।
राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा किसानों के प्रति हो रहे अन्याय एवं अमर्यादित व्यवहार को दृष्टिगत रखते हुये चौ0 साहब का सम्पूर्ण जीवन अधिक प्रासंगिक हो गया है जिन्होंने किसान हितों की रक्षा के लिए न तो सत्ता की परवाह की और न ही किसी प्रकार का रोड़ा बर्दाश्त किया।
टीम0 आर0एल0डी0 के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल में किसानों की आत्मा बसती है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी किसान हितों के लिए सजग रहता है और हर प्रकार की कुर्बानी के लिए तत्पर रहता है।
गोष्ठी में समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से केन्द्र सरकार द्वारा अब तक किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह को भारत रत्न से न सम्मानित करने पर रोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ला, युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान एवं संतोष कुमार यादव, प्रदेश सचिव बी0एल0 प्रेमी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, अंकुर सक्सेना, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष रणविजय मौर्य, व्यवस्थाधिकारी इकराम सिंह, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, शषांक श्रीवास्तव, लकी पाण्डेय, रामदीन भारती, षिवकुमार यादव, महेष पाल धनगर, शहजाद, विनोद सोनकर, राजेष मौर्य, हरपाल यादव, सफीक सिददीकी, संतोष यादव, संध्या सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह, संगीता जायसवाल, सुषील बाथम, नंदिनी, नीरज, लीना सिंह, मनोहर मौर्या, विष्वनाथ यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
(सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी)
प्रदेश प्रवक्ता

Taza Khabar