औरैया 23 दिसम्बर *प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को घरौनियों का किया गया वितरण*
*औरैया तहसील में 150 लाभार्थियों को घरौनियों का किया गया वितरण।*
*औरैया।* प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत आज ग्रामीणों को घरौनियों का वितरण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा स्वामित्व योजना के तहत 15 हजार गांव के 20 लाख लोगों को घरोनियों का डिजिटल वितरण बटन दबाकर किया गया। इसी क्रम में जनपद किस समस्त तहसीलों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान जनपद के लगभग 150 लाभार्थियों को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रेखा चौहान द्वारा स्वीकृति प्रमाण पत्र देकर घरौनियां प्रदान की गई तथा शेष घरौनियां तत्काल ही प्रदान कर दी जायेंगी। अपर जिला अधिकारी ने बताया कि सदर तहसील में 5000 लोगों की घरौनियां तैयार कर ली गई है। प्रधानमंत्री जी का सजीव प्रसारण दिखाते हुए 150 लोगों का सांकेतिक रूप से प्रमाण पत्र वितरित किये गए हैं। शेष प्रमाण पत्रों को गांव में जाकर वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित स्वामित्व योजना के लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।