[20/12, 7:03 PM] +91 95064 20852: *प्रधानमंत्री कार्यक्रम- प्रयागराज-21 दिसंबर*
*विशाल महिला सम्मेलन(आशा/आंगनबाड़ी कार्यकत्री)*
*परेड ग्राउंड-प्रयागराज*
★दोपहर 12:45 पर प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज पहुंचेंगे जिसके बाद वह बमरौली हवाई अड्डे से परेड ग्राउंड में बने हेलीपैड पर आएंगे
★1.10 बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे एक प्रदर्शनी का भी वह लोकार्पण करेंगे
★जिसके बाद मंच पर पहुंच करके उनका स्वागत का कार्यक्रम होगा
★स्वागत कार्यक्रम के बाद 4 मिनट की एक लघु फ़िल्म का अवलोकन करेंगे
★तत्पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण शुरू होगा 1:30 से 1:50 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाषण देंगे
★तदुपरांत 1.51 से 2.20 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे
★प्रधानमंत्री तकरीबन 2:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे
*कार्यक्रम में*-
★प्रधानमंत्री 1000 करोड़ रुपये की राशि स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे, प्रधानमंत्री 202 सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन मैन्युफैक्चिरिंग यूनिट का भी शिलान्यास करेंगे,101000 बेटियों को कन्या सुमंगला योजना राशि का ट्रांसफर करेंगे.
★कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूह की कुछ महिलाओं (प्रस्तावित 20) से बात करेंगे
★कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जनपदों से करीब 2.5 लाख महिलाएं उपस्थित होंगी
[20/12, 8:22 PM] +91 99191 96696: *एक करोड़ 65 लाख के आरोप में 42 लाख की पुष्टि*
*कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज भरवारी की बर्खास्त प्रधानाचार्य नीलम देवी को फिर भी दिया जा रहा था वेतन*
*शासन ने मामले की जांच कराई तो जिला विद्यालय निरीक्षक से लेकर प्रबंध तंत्र की बढ़ सकती है मुसीबत*
*कौशाम्बी* शिक्षा विभाग के अफसर के कारनामे भी बड़े न्यारे हैं उन्हें न्यायालय के आदेश और उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों की अवहेलना करने में तनिक भय नहीं लग रहा है कानून विरोधी लोगों को कानून के मकड़जाल में उलझा कर लाभ पहुंचाने की आड़ में बेखौफ तरीके से कमीशन खोरी हो रही है तमाम मामले ऐसे हैं जो साफ-सुथरे होते हुए भी कानून की दहलीज पर उलझे हैं और इसका सीधा लाभ शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उठाकर सरकार को चपत लगा कर मालामाल हो रहे हैं इसी तरह का एक मामला कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज भरवारी की प्रधानाचार्य नीलम देवी का है
नीलम देवी ने नियुक्ति के समय गलत अभिलेख लगाकर फर्जी तरीके से नियुक्ति हासिल की थी शिकायत के बाद जांच में शिक्षा निदेशक ने नीलम देवी की नियुक्ति को रद्द करते हुए नीलम देवी को बर्खास्त कर दिया और इनके वेतन की वसूली का निर्देश जारी कर दिया जिस पर नीलम देवी ने उच्च न्यायालय की शरण ली उच्च न्यायालय ने इनकी बर्खास्तगी के मामले पर किसी प्रकार की राहत इन्हें नहीं दिया जिस पर डबल बेंच फिर इन्होंने सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दाखिल की जहां से इनकी रिट याचिका खारिज कर दी गई रिट याचिका खारिज किए जाने के बाद भी शिक्षा निदेशक के आदेश पर इनके वेतन नहीं रोके गए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा बर्खास्त प्रधानाचार्य को बराबर वेतन दिया जाता रहा इसी बीच बर्खास्त प्रधानाचार्य के कार्यकाल में कराए गए कार्यों में प्रबंध तंत्र ने जांच कराई तो एक करोड़ 65 लाख रुपए से अधिक के घोटाला की पुष्टि हुई जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने पुनः जांच करने के बाद 42 लाख रुपए का गबन पाया और गबन की गई रकम बर्खास्त प्रधानाचार्य नीलम देवी से वसूली करने के निर्देश दिया गया है लेकिन 42 लाख की रकम तो वसूली नहीं हो सकी लेकिन इन्हें पूर्व में बर्खास्त किए जाने के बाद भी पूर्व से वेतन देते रहे और एक करोड़ छाछट लाख रुपए के आरोप में वेतन रोक दिया गया था नियुक्ति रद्द किए जाने के बाद किसी अदालत ने उस पर स्टे नहीं दिया है लेकिन फिर इधर वेतन दिए जाने की सुगबुगाहट शुरू है आखिर बर्खास्त प्रधानाचार्य नीलम देवी को मोहरा बनाकर प्रबंध तंत्र से लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी योगी सरकार के खजाने को लूटने में क्यो लगे हैं यदि बर्खास्त प्रधानाचार्य नीलम देवी के प्रकरण पर सूबे के मुख्यमंत्री ने जांच कराई तो जिला विद्यालय निरीक्षक पर जहां कठोर कार्रवाई होगी वही प्रबंध तंत्र के पदाधिकारियों सदस्यों पर भी मुकदमा दर्ज हो सकता है
*प्रबंध तंत्र ने दर्ज कराई आपत्ति*
*कौशांबी* कस्तूरबा कॉलेज के विवाद में प्रबंध तंत्र ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए कहा कि बर्खास्त प्रधानाचार्य नीलम को प्रबंधक अकेले मनमानी तरीके से उन्हें बहाल करने में लगे हैं प्रबंध तंत्र के पदाधिकारियों सदस्यों ने स्पष्ट तौर से कहा है कि बर्खास्त प्रधानाचार्य के गबन के रुपए की वसूली कराई जाएगी और उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा
[20/12, 8:36 PM] +91 99560 64409: *02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*
*कौशांबी।* थाना महेवाघाट पुलिस प्र0नि0 नरेन्द्र सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 168/21 धारा 147/148/149/352/323/504/506/307 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त हरि मोहन निषाद पुत्र राम बहोरे निषाद निवासी नौबस्ता थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को चालान कर न्यायालय भेजा गया ।
*कौशांबी।* थाना कोखराज पुलिस उप निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 508/21 धारा 363/366 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त धर्मराज पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी रमपुरवा विसारा थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को चालान कर न्यायालय भेजा गया ।
[20/12, 8:45 PM] +91 99191 96696: *बहुजन मुक्ति पार्टी ने सौंपा ज्ञापन*
*कौशांबी* बहुजन मुक्ति पार्टी जिला यूनिट कौशांबी के जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र के नेतृत्व में दर्जनों लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बहुजन मुक्ति पार्टी के नेताओं ने कहा कि अमरनाथ झा पत्रकार पर 9 दिसंबर को कोखराज थाना में चायल विधायक संजय गुप्ता द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है जो पूरी तरह से गलत है पत्रकार ने जो खबर चलाई है वह सत्य है और पत्रकार पर दबाव बनाने के लिए सच्ची खबर को दबाया जा रहा है इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बहुजन मुक्ति पार्टी इसकी निंदा करती है और सूबे के मुख्यमंत्री से सच्ची खबर चलाने वालों को प्रताड़ित करने से रोकने अमरनाथ झा पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करने से पहले उसकी जांच कराए जाने सहित विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा है इस मौके पर कौशलेंद्र सिंह पटेल जुगराज सिंह यादव श्री नाथ मौर्या सुरेश चंद्र चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद थे

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….