छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो मनचले गिरफ्तार, लिया जायेगा पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 20 दिसंबर (शर्मा): अक्सर स्कूल जाते समय लड़कियों व अन्य महिलाओं के साथ कुछ आवारा किस्म के लड़के छेड़छाड़ करते हैं। इन घटनाओंं पर अंकुश लगाने के लिए डीएसपी ने कड़ी कार्यवाई के निर्देश जारी कर रखे हैं। जिसके तहत नगर थाना के एएसआई सुखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी साहिल पुत्र विनोद कुमार वासी आर्य नगर अबोहर, प्रिंस कुमार पुत्र पृथ्वी राम वासी गली नं. 13 अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने ठाकर आबादी निवासी लड़की के बयानों के आधार पर उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 281, 19.12.2021 भांदस की धारा 341, 354, 354ए, 509 आईपीसी के तहत दोनों युवकों साहिल पुत्र विनोद कुमार वासी आर्य नगर अबोहर, प्रिंस कुमार पुत्र पृथ्वी राम वासी गली नं. 13 अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों युवक लड़की को अक्सर रोककर परेशान करते थे।
फोटो:3, काबू किये गये आरोपी व पुलिस पार्टी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*