*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 20 नवम्बर 26*कहां हैं GSVM के प्रधानाचार्य साहब के बेहतरीन सुविधाओं के बड़े बड़े दावे?,आपके हैलट अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल!*
कानपुर नगर *टूटा हाथ लेकर पहुंचा गरीब नौजवान, इलाज के नाम पर मिला गत्ते का सहारा! बल्कि प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों ने दुत्कारा,बिना एक्स-रे और जांच के उपचार का लगाया आरोप, दर्द से कराहता मरीज लगाता रहा मदद की गुहार। सबके कानों में ठूसी रही रुई।*
*शहर के प्रतिष्ठित हैलट अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक और मामला हुआ उजागर। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की चिकित्सा व्यवस्था पर बड़े बड़े दावे हुए ध्वस्त।*
*आरोप है कि सड़क हादसे में हाथ टूटने के बाद इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे एक गरीब नौजवान को बिना एक्स-रे और समुचित जांच के ही हाथ पर प्लास्टर की जगह गत्ता बांधकर भेज दिया घर।*
*तो वहीं सामाजिक स्तर पर आर्थिक तंगी के चलते निजी अस्पताल में इलाज कराने में असमर्थ गरीब जनता आज भी इलाज़ न मिलने के चलते दर्द झेलने को मजबूर, बल्कि सरकारी अस्पतालों में गरीबों को बेहतर इलाज का अधिकार सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है?*
*टूटे हुए हाथ पर दिया गत्ते का सहारा,पीड़ित के अनुसार यह महज लापरवाही नहीं, बल्कि पूरी चिकित्सा व्यवस्था की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल है। शासन और स्वास्थ्य विभाग के बड़े-बड़े दावों के बीच आखिर इस नौजवान की पीड़ा कौन सुनेगा?*
*@all*

More Stories
लखनऊ20 नवम्बर 26*प्रदेशवासियों को संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए दो गवाहों को साथ लाने के झंझट से जल्द ही राहत मिल जाएगी!!
हरदोई 20 नवम्बर 26*ट्रक-बाइक टक्कर में घायल युवक की मौत, गांव में मातम*
लखनऊ 20 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*