ट्राला चोर काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 20 दिसंबर (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सतपाल व अन्य पुलिस पार्टी ने ट्राला चोरी करने वाले आरोपी केवल सिंह पुत्र गिंदा सिंह वासी गोबिंद नगरी अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरेापी को काबू कर न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है जबकि इसी मामले में दूसरा आरोपी गुरमीत पुत्र मुखराज सिंह वासी लंबी जिला मुक्सर साहिब अभी फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने सुखमंदर सिंह पुत्र हरदेव सिंह वासी बाबा दीप सिंह नगर अबोहर के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 280, 17.12.2021 भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत दोनों ट्राला चोरों केवल सिंह व गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एएसआई सतपाल ने इस मामले में छापा मारकर ट्राला बरामद किया है जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। केवल सिंह जो पुलिस रिमांड पर लिया गया है इससे पूछताछ जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*