औरैया17दिसम्बर*कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभरम्भ*
*फफूंद,औरैया।* ब्लाक भाग्यनागर की ग्राम पंचायत टीकमपुर,अधासी में ठाकुर जी महाराज मंदिर पर भागवताचर्य कथावाचक अंकुर कृष्ण शुक्ला जी की अगुवाई में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन शुक्रवार से शुरू हो गया।मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई। कलश यात्रा भागवत पंडाल परिसर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गो से निकली गई। भागवत पंडाल में बने हवन कुंड में आहुति डाली गई। इसके बाद श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह शुरू हुआ।सरस कथावाचक ने भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का रस पान कराया। मुख्य यजमान एंव परीक्षित के अनुसार हवन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक प्रतिदिन किया जाएगा और दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कथावाचक प्रवचन देंगे। श्रीमद् भागवत कथा के प्रवचन की बौछार करते हुए भागवताचार्य उपासक अंकुर कृष्ण शुक्ला जी महाराज ने कहा कि सभी भक्तजनों से अपील है कि भक्तगण सपरिवार कथा श्रवण करें।क्योंकि आज की पीढ़ी को कथा सुनना बहुत ही जरूरी है। हम बच्चों में धार्मिक संस्कार देना चाहते हैं कहा कि कोरोना महामारी जैसी बीमारियों से भगवान मुक्ति दें।भागवत कथा का 23 दिसम्बर को समापन होगा और चौबीस दिसम्बर को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम के आयोजक व सहयोगियों ने भक्तो से भारी संख्या में आकर कथा सुनने की अपील की है।

More Stories
कानपुर नगर11अगस्त26*घाटमपुर CHC से बच्चा ले जाने के मामले में बड़ा खुलासा! SDO समेत 2 गिरफ्तार |
रीवा11अगस्त26*, शातिर अपराधी लोहे का धारदार चाकू सहित गिरफ्तार ,कार भी जप्त , आरोपी के पूर्व से है 22 आपराधिक मामले*
मथुरा 11 अगस्त 26* श्रावण मास में सुरक्षा के दृष्टिकोण गोपेश्वर महादेव वृंदावन एवं भूतेश्वर महादेव मथुरा का निरीक्षण एवं भ्रमण किया*