August 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रीवा11अगस्त26*, शातिर अपराधी लोहे का धारदार चाकू सहित गिरफ्तार ,कार भी जप्त , आरोपी के पूर्व से है 22 आपराधिक मामले*

रीवा11अगस्त26*, शातिर अपराधी लोहे का धारदार चाकू सहित गिरफ्तार ,कार भी जप्त , आरोपी के पूर्व से है 22 आपराधिक मामले*

रीवा11अगस्त26*, शातिर अपराधी लोहे का धारदार चाकू सहित गिरफ्तार ,कार भी जप्त , आरोपी के पूर्व से है 22 आपराधिक मामले*

रीवा*सेमरिया, पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन व एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल तथा पुलिस टीम द्वारा लोहे का धारदार चाकू लहराकर राहगीरो को डराने धमकाने वाले आरोपी आरोपी को गिरफ्तार किया ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*-
थाना सेमरिया में पदस्थ प्र.आर.आशीष विश्वकर्मा को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि बसामन मामा के पास रोड के किनारे एक स्विफ्ट कार लिये एक व्यक्ति खड़ा है जो अपने हाथ में एक धारदार चाकू लिये हुये लहराकर आम रोड़ से निकलने वाले लोगों को डरा धमकाकर दहशत फैला रहा है जिससे आमजन काफी भयभीत हो रहे हैं जिसमें कार्यवाही करने हेतु 02 स्वतंत्र गवाहानो के साथ मय पुलिस टीम के मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई तो 01 व्यक्ति पुलिस मौजूदगी को देखकर भागने लगा जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडा गया एवं नाम पता पूंछा गया तो शिवम सिंह बघेल पिता सुरेंद्र सिंह बघेल उम्र 23 वर्ष निवासी बुसौल थाना सेमरिया जिला रीवा(म.प्र.) का होना बताया जिसकी तलासी ली गई तो पैंट के दाहिने जेब में एक काले रंग के कवर के अंदर एक धारदार लोहे का चाकू मिला जिसे रखने के संबंध में कागजात चाहे गये जो कोई कागजात का नहीं होना बताया जिस गवाहो के समक्ष जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तारी का समुचित कारण बताते हुये गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को दी गई एवं आरोपी के विरुद्ध *आर्म्स एक्ट* की धाराओ के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है एवं आरोपी के विरुद्ध थाना सेमरिया में पूर्व से 15 अपराध पंजीबद्ध हैं।

*गिरफ्तार आरोपी*- शिवम सिंह बघेल पिता सुरेन्द्र सिंह बघेल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बुसौल थाना सेमरिया जिला रीवा

*जप्त मशरूका*- 01 नग लोहे का धारदार चाकू कीमती 1,000 रुपये, एक स्विफ्ट कार क्रमांक MP17TA2722 कीमती 5,00,000 रुपये।

*सराहनीय भूमिका*- प्र.आर.आशीष विश्वकर्मा, आरक्षक अनमोल श्रीवास्तव, आरक्षक विक्रम वर्मा, आरक्षक विवेक सिंह,आर सत्यप्रकाश सिंह

Taza Khabar