गोण्डा17दिसम्बर*सब्जी खरीदने आये व्यक्ति की बाइक हुई चोरी*
कर्नलगंज,गोंडा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मण्डी समिति में संचालित सब्जी मण्डी में सब्जी खरीदने आये व्यक्ति की बाइक चोर उठा ले गये। मामले में नकहा बसन्त गांव निवासी पीड़ित वीरेन्द्र द्विवेदी पुत्र भवानी प्रसाद द्विवेदी द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है। पीड़ित वीरेन्द्र द्विवेदी द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह सब्जी मण्डी में गुरुवार सुबह सब्जी खरीदने आया था,वहीं एक दुकान पर बाइक खड़ी करके सब्जी खरीदने लगा इसी दौरान मौका पाकर चोर उसकी बाइक उठा ले गये। काफी खोजने पर जब बाइक नहीं मिली तो पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की गुहार लगाई गई है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*