डीएवी कॉलेज के पास मोबाईल छीनने वाले तीन आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 17 दिसंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी रमेश कुमार किकरखेड़ा वाले, एएसआई मोहन लाल ने हनुमानगढ़ रोड निकट संगम पैलस के पास दौरान गश्त जा रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि तीन युवक चोरी के मोबाईल बेचने की फिराक में है। अगर पकड़ा जाये तो भारी मात्रा में सामान बरामद हो सकता है। पुलिस ने छापा मारा। तीनों आरोपियों को दो चोरी के मोबाईल व मोटरसाईकिल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र भूरा राम वासी बुर्जमुहार कालोनी, सन्नी पुत्र पिल्लू राम वासी बुर्जमुहार कालोनी, मंजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी बुर्जमुहार कालानी के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं. 103, 16.02.2021 भांदस की धारा 379बी, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया। तीनों आरोपियों को आज न्ययाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से रिमांड के दौरान बारीकी से पूछताछ की जायेगी कि कितनी वारदातों को अब तक अंजाम दिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
कौशाम्बी 17 फ़रवरी 26*गरीब मजदूरों के अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी। ~ अजय राय*
कौशाम्बी 17 फ़रवरी 26*प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन*
कौशाम्बी 17 फ़रवरी 26*निपुण भारत मिशन को गति देने हेतु मासिक शिक्षक संकुल बैठक हुई संपन्न*