अब्दुल जब्बार
अयोध्या27सितम्बर25*कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला की मां के अंतिम संस्कार के समय भारी भीड़ उमड़ी
भेलसर(अयोध्या)देव ब्रज जन सेवा संस्थान की संस्थापिका तथा रुदौली विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके दयानन्द शुक्ला की मां ब्रिज रानी (96) का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव नौगवा डीह में किया गया। कांग्रेस नेता की मां के निधन का समाचार मिलने पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन करने के लिए नौगवा डीह गाँव पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दयानन्द शुक्ला को मोबाइल पर फोन करके व पत्र भेजकर शोक प्रकट किया।पूर्व सांसद डाक्टर निर्मल खत्री,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा वरिष्ठ नेता मुनीर अहमद खां ने दुख व्यक्त किया है ।अंतिम संस्कार के समय जिला कांग्रेस के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख निशात अली खां,अमित जायसवाल,कांग्रेस नेता शिवपूजन पांडेय,महामंत्री प्रताप बहादुर सिंह,बाराबंकी के सांसद प्रतिनिधि इरफान अहमद कुरैशी,शिवशंकर शुक्ला कांग्रेस नेता विजय पासी, पूर्व प्रधान कदीर खां,संजय तिवारी,जिला उपाध्यक्ष मुज्तबा खां,अतीकुर्रहमान सफ़्फू,श्रीनाथ यादव,राम अशीष तिवारी,पवन सिंह आदि लोग शामिल थे।

More Stories
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:45 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 04मार्च 2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली *04 मार्च 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*