औरैया17दिसम्बर*दोवा मेला का आज से होगा शुभारंभ*
*एरवाकटरा,औरैया।* एरवाकटरा कस्बा से 4 किलोमीटर दूर ग्राम दोवा माफी में दुर्वासा ऋषि की समाधि स्थल पर बने भव्य मंदिर एवं बाबा की यादगार में 1 माह के लिए प्रतिवर्ष लगने वाला दोवा मेला कल 18 दिसंबर दिन शनिवार से प्रारंभ हो रहा है। मेले की तैयारियां पूर्ण की गई हैं। दुकानों का आना जारी हो गया है। दुकाने स्थापित होने लगी। अगहनी पूर्णिमा शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में दूरदराज अन्य प्रान्तों से श्रद्धालु दर्शन के लिए आएंगे। वह अपने नन्हे मुन्ने बच्चों का मुंडन संस्कार करा कर दुर्वासा ऋषि के दर्शन करके मन्नते मांगेंगे। पूर्णिमा के बाद पशु मेला शुरू होगा। जिसमें सुअर , खच्चर ,घोड़ा ,भैंस , रोहतक की पड़िया , अच्छी नस्ल के पशुओं की खरीद फरोख्त होगी। जिसमें क्षेत्रवासी एवं व्यापारी उनको खरीद-फरोख्त करेंगे ।
जन मेला में मिठाइयों की दुकाने एवं घर गृहस्थी की दुकाने लगेगी। रोजमर्रा का वस्तुएं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला , ट्रेन टॉकीज , मिनी सर्कस , जादूगर आज से लगने शुरू हो गये। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में उत्सव दिखाई देने लगा। मेला जिला पंचायत औरैया एवं काश्तकारों की देखरेख में लगवाया जाता है। इस वर्ष जिला पंचायत ने मेले का लाइसेंस ठेकेदार के रूप में सरिता यादव पत्नी कश्मीर सिंह यादव निवासी किल्लामपुर को जारी किया है। थाना प्रभारी रामसहाय पटेल ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

More Stories
बांदा6अप्रैल26*पीड़िता ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार, परिवारजनों पर लगाया अवैध कब्जे का आरोप*
बांदा6अप्रैल26*पत्रकारों से अभद्रता मामले में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा**
हमीरपुर 6 अप्रैल 26*नगर पंचायत कुरारा में शासन द्वारा नामित मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।