भरथना इटावा 16 दिसंबर*
24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ पण्डाल 11 सौ दीपो की माला से जगमगाया। ‘‘हम बदलेगें-युग बदलेगा‘‘, ‘‘हम सुधरेगें-युग सुधरेगा‘‘ के संकल्प के साथ कई श्रद्धालुओ ने दीप महायज्ञ में सामूहिक रूप से मंगलगान व इष्टदेव का आवाहन कर सर्वमनोरथ पूर्ण होने की कामना की।
नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित गायत्री शक्तिपीठ स्थल पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा भरथना के तत्वाधान में चल रहे चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञोपनिषद आधारित संगीत प्रवचन के दौरान सैकडों महिला-पुरूषों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में पूर्णाहुति अर्पित की बाद में शायकाल 11 सौ दीप प्रज्ज्वलित किए गए,साथ ही यज्ञ का संचालन कर रहे शान्तिकुंज हरिद्वार से आयी पांच सदस्यीय टीम के प्रमुख आचार्य सुखदेव शर्मा, प्रीतम कुमार, बृजमोहन मेहतो, हुकुम चन्द्र, सुनील चालक के निर्देशन सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूषों मंगलगान करके अपने आराध्य का आवाहन किया।
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुख्य रूप से वीरेन्द्र सिंह यादव, अनिल श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह यादव, सुरेन्द्र कौशल, आशीष चौहान, भानु दुबे, अंकुर चौहान, गुड्डू तिवारी, सुमन चौहान, गब्बू तिवारी, आकाश शुक्ला, बलराज यादव, महेश बाबू, बडे भदौरिया, शेष कुमार ओझा, सन्त कुमार, आदित्य कुमार, आशीष दुबे आदि का विशेष सहयोग रहा।
फोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
अलीगढ़5जून2026*अलीगढ़ के कासिमपुर में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री पर प्रदूषण फैलाने का आरोप,किसानों की फसलें प्रभावित
बांदा 5 जून 26*में सड़क हादसे ने ली एक और युवक की जान*
मथुरा 5 जून 26* “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 165 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ अल्प्राजोलम सहित किया गया गिरफ्तार ।*