November 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज 28 नवम्बर 26*प्रयागराज से पुराना नाता, अब पुलिस कमिश्नर बनकर लौटे मोहित अग्रवाल*

प्रयागराज 28 नवम्बर 26*प्रयागराज से पुराना नाता, अब पुलिस कमिश्नर बनकर लौटे मोहित अग्रवाल*

प्रयागराज 28 नवम्बर 26*प्रयागराज से पुराना नाता, अब पुलिस कमिश्नर बनकर लौटे मोहित अग्रवाल*

*2012 के कुंभ से 2019 के महाकुंभ तक संभाली सुरक्षा की कमान,शहर की भौगोलिक परिस्थितियों और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से हैं भलीभांति परिचित*

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार ने 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। उनके लिए प्रयागराज कोई नया शहर नहीं है, बल्कि यहां से उनका पुराना और गहरा प्रशासनिक जुड़ाव रहा है। करीब डेढ़ दशक पहले कुंभ मेले से शुरू हुआ उनका प्रयागराज का सफर अब पुलिस कमिश्नर की अहम जिम्मेदारी के साथ एक बार फिर आगे बढ़ेगा। इससे पहले वह एसएसपी कुंभ,एसएसपी इलाहाबाद,डीआईजी/एसएसपी और आईजी रेंज के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

*कुंभ मेले से शुरू हुआ था प्रयागराज का सफर*

मोहित अग्रवाल को वर्ष 2012 में कुंभ मेले के दौरान एसएसपी कुंभ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कुंभ की व्यवस्थाओं में उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए बाद में उन्हें एसएसपी इलाहाबाद बनाया गया। इसके बाद डीआईजी/एसएसपी के रूप में भी उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था संभाली। इस दौरान उन्हें शहर की भौगोलिक परिस्थितियों,संवेदनशील क्षेत्रों और स्थानीय समस्याओं को करीब से समझने का अवसर मिला।

*आईजी रहते संभाली 2019 महाकुंभ की सुरक्षा*

अगस्त 2018 में मोहित अग्रवाल को आईजी रेंज प्रयागराज की जिम्मेदारी मिली। उनके इसी कार्यकाल में जनवरी से मार्च 2019 तक कुंभ मेले का आयोजन हुआ। देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और विशिष्ट अतिथियों के आगमन के बीच सुरक्षा,यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पुलिस प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती थी। इस विशाल आयोजन के दौरान उनके अनुभव और नेतृत्व की अहम भूमिका रही।

*पुलिस प्रशासन का लंबा अनुभव*

1997 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल प्रदेश के विभिन्न जिलों और महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों में एसपी, एसएसपी,डीआईजी,आईजी और एडीजी स्तर पर जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। प्रयागराज आने से पहले वह वाराणसी के पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात थे। अब शासन ने उन्हें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की कमान सौंपी है।

*माफिया,साइबर अपराध और यातायात पर रहेगी नजर*

प्रयागराज की परिस्थितियों से पहले से परिचित होने के कारण उनसे शहर की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद है। माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई,भूमि विवाद, साइबर अपराध पर नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार और बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना उनके सामने प्रमुख चुनौतियां होंगी। ऐसे में पुराने अनुभव और लंबे प्रशासनिक कार्यकाल का उन्हें लाभ मिल सकता है। अब देखना होगा कि पुलिस कमिश्नर के रूप में उनकी नई पारी प्रयागराज की कानून-व्यवस्था को किस दिशा में आगे बढ़ाती है।

Taza Khabar