शहर में बढ़ रही वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पीसीआर द्वारा गश्त जारी
अबोहर, 16 दिसंबर (शर्मा): फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह, एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह के दिशा निर्देशों पर शहर में बढ़ रही लूटपाट व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। नगर थाना अबोहर पुलिस द्वारा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरी के मोटरसाईकिल के आरोपियों को काबू करने में पुलिस ने काफी हद तक सफलता हासिल की है। पुलिस पार्टी द्वारा नेहरू पार्क के बाहर, सिविल अस्पताल, पुरानी फाजिल्का रोड, नई आबादी गंगानगर रोड, ठाकर आबादी रोड, हनुमानगढ़ रोड व इलाके में अन्य स्थानों पर पीसीआर टीम द्वारा कड़ी गश्त जारी है।
फोटो:4, गश्त करती पीसीआर की टीम।

More Stories
बस्ती 27 नवम्बर 26*15 साल के छात्र पर आया रुपाली मैडम का दिल, लेकर पहुंचीं लखनऊ; होटल में मिली दोनों की लोकेशन!*
लखनऊ 27 नवम्बर 26**गाटा-111 में सरकारी मिट्टी गायब, जवाब भी गायब*RTI घुमाई गई, दूसरी अपील का भी जवाब नहीं*
नई दिल्ली 27 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*