लीगल सर्विस अर्थारिटी के न्यायाधीश अमनदीप सिंह ने अबोहर लीगल क्लीनिंग का निरीक्षण किया
अबोहर, 16 दिसंबर (शर्मा): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के दिशा निर्देशों पर गरीब व जरूरतमंदों, मंदबुद्धि लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए लीगल सर्विस अर्थारिटी द्वारा फ्री वकील उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिला फाजिल्का के लीगल सर्विस अर्थारिटी के चेयरमैन सीनियर सैशन जज तरसेम मंगला, लीगल सर्विस अर्थारिटी के सैक्ट्री सीजीएम न्यायाधीश ने आज अबोहर अदालत में पहुंच कर लीगल क्लीनिंग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रवीण कुमार न्यायाधीश भी मौजूद थे। इस अवसर पर एडवोकेट अनिल कामरा, अरविंद बजाज, राजकुमार कुंडल, देसराज कम्बोज, विजय जग्गा, अरूण मुंजाल, सीनियर एडवोकेट हरप्रीत सिंह, जयदयाल कांटीवाल, लीगल अर्थारिटी के मैंबर मैडम निधि बेरी व अन्य वकील भी उपस्थित थे।
फोटो:3, निरीक्षण करते न्यायाधीश व मौजूद वकील।

More Stories
नई दिल्ली26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*