🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली 18सितम्बर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 सितम्बर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 23:26 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 06:33 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* कौलव – 11:30 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शिव – 21:37 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 06:07
*🌄सूर्यास्त-* 18:23
*🌙चन्द्रोदय-* 27:33
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:39
*🤖राहुकाल-* 13:47 से 15:19
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज गुरुवार को 👉 आश्विन बदी द्वादशी 23:26 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , द्वादशी का श्राद्ध , चक्रांकित महाभागवतों – यति – वैष्णवों – संन्यासियों का श्राद्ध , मूल संज्ञक नक्षत्र 06:33 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग / गुरु-पुष्य योग सूर्योदय से 06:33 तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री भगवान दास (भारतरत्न सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी) स्मृति दिवस , श्री रवि एस नाइक जन्म दिवस , हास्य कवि काका हाथरसी जन्म दिवस / स्मृति दिवस (दोनों आज) , विश्व जल निगरानी दिवस , अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस व विश्व बांस दिवस’ (World Bamboo Day)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉आश्विन बदी त्रयोदशी 23:38 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , त्रयोदशी का श्राद्ध , मघा श्राद्ध , विघ्नकारक भद्रा 23:38 से , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , प्रदोष व्रत , युगादि , मास शिवरात्रि व्रत , मुक्तावलि व्रत (जैन)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यदा यदा हि धर्मस्य*
*ग्लानिर्भवति भारत।*
*अभ्युत्थानमधर्मस्य*
*तदात्मानं सृजाम्यहम्॥*
*अर्थात् 👉*
_हे भारत (अर्जुन) , जब-जब धर्म का ह्रास होता है और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब मैं स्वयं को रचता हूँ, अर्थात् अवतार लेता हूँ। साधु-संतों की रक्षा करने के लिए व दुष्टों के विनाश तथा धर्म की स्थापना के लिए मैं युग-युग में प्रकट होता हूँ।_
🌹
*18 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1180 – फिलिप अगुस्टस फ्रांस का राजा बने।
1502 – अपनी चौथी और अंतिम यात्रा में क्रिस्टोफर कोलंबस कोस्टा रीका पहुंचा।
1615 – इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।
1635 – फर्डिनैंड द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1739 – तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1803 – अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया।
1809 – लंदन में रॉयल ऑपेरा हाउस खुला। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1810 – चिली ने स्पेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1812 – मॉस्को में लगी आग से शहर का 75 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हुआ, 12 हजार लोग मारे गए।
1842 – पिट्सबर्ग पोस्ट-गैजेट का पहला संस्करण प्रकाशित किया गया।
1851- न्यूयार्क टाइम्स अख़बार ने प्रकाशन शुरू किया।
1905 – नीदरलैंड के रोटरडम शहर में विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।
*ये पंचांग डायरेक्ट प्राप्त करें👇*
*Whatsapp*
https://whatsapp.com/channel/0029VaA6qkB7oQhib8XbL83m/26762
*Telegram*
https://t.me/sikshahsamajharyana
1919 – हालैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ।
1922 -हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।
1931 – जापान की सेना ने पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना।
1947 – अमेरिका में वायु सेना का गठन हुआ।
1947 – राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ।
1961 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – नागालैंड ने अंग्रेज़ी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
1976 – ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म हुआ। जिनका पूरा नाम रोनाल्डो रुइस नेज़रियो डेलीमा है।
1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान बम्बई से गोआ के बीच उड़ाया।
1987 – अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने आज ही के दिन ये घोषणा की थी कि आने वाले कुछ सालों में 1000 परमाणु मिसाइलें ख़त्म कर दी जायेगीं।
1988 – बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।
1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया।
1997 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1997 – ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।
1998 – सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की घोषणा।
2003 – ढाका-अगरतला के बीच बस सेवा शुरू हुई।
2006 – रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।
2006 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।
2007 – कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
2008- शोभना भरतीय एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।
2009 – सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
2009 – भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली।
2019 – भारतीय डाक विभाग ने बोसनिया-हर्जेगोविना, ब्राजील, इक्वाडोर, कजाखस्तान, लिथुआनिया और उत्तर मैसेडोनिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्पीड पोस्ट-ई एम एस को शुरू करने की घोषणा की।
2019 – लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया के निकट उपनगरीय इलाके के एक आवासीय विद्यालय में आग लग जाने से 23 बच्चों की मौत हो गई।
2019 – भारत ने कम दूरी तक मार करने वाली वंशी मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु राष्ट्र को समर्पित किया।
2020 – SBI ने ATM में होने वाले अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शंस में कमी लाने के मकसद से वन टाइम पासवर्ड (OTP) बेस्ड ATM विदड्रॉल सुविधा को 24×7 लागू किया।
2020 – पहली बार वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस मनाया गया।
2021 – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2021 – झारखंड में करमा विसर्जन करने गईं सात लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हुई।
2022 – चीन के गुइझोऊ प्रांत में भयंकर सड़क दुर्घटना में 27 लोगों की मौत व 20 अन्य घायल हुए।
2022 – ताइवान में लगभग 24 घंटों में तीन बड़े भूकंप ( 6.4, 6.8 और फिर 7.2 तीव्रता) आए जिनमें काफी तबाही हुई तथा जापान ने सुनामी अलर्ट जारी किया।
2023 – संसद के विशेष सत्र के बीच हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी गई।
2023 – आदित्य-एल1 ने अपना वैज्ञानिक प्रयोग शुरू किया। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – पुरानी संसद में मोदी जी ने 50 मिनट की आखिरी स्पीच दी।
2023 – एएआई ने निरीक्षण बेड़े में दो नए बी-360 विमान शामिल किए।
2024 – लेबनान में पेजर के बाद वॉकी-टॉकी में ब्लास्ट से 9 मौतें व 300 घायल हुए। हिजबुल्लाह कमांडर के जनाजे में भी धमाका हुआ।
*18 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1883 – मदनलाल धींगड़ा- भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अप्रतिम क्रान्तिकारी थे।
1900 – शिवसागर रामगुलाम – मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल थे।
1906 – हास्य रचनाओं के प्रसिद्ध भारतीय महाकवि काका हाथरसी का जन्म हुआ।
1931 – श्रीकांत वर्मा – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।
1946 – रवि एस नाइक भारत के गोवा में एक पूर्व मुख्यमंत्री ।
1950 – अभिनेत्री शबाना आजमी का हैदराबाद में जन्म हुआ।
1957 – श्रीमति स्नेहलता श्रीवास्तव लोकसभा की पहली महिला महासचिव।
1979 – विनय राय, भारतीय अभिनेता ।
1983 – सनाया ईरानी, भारतीय अभिनेत्री ।
1989 – भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा का जन्म हुआ।
*18 सितंबर को हुए निधन👉*
1899 – राजनारायण बोस – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।
1930 – जोसेफ़ बैपटिस्टा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
1953 – असित सेन – हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे।
1957 – सारंगधर दास – स्वतंत्रता सेनानी थे।
1958 – भगवान दास – ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
1961 – डैग हैमरस्क्जोंल्ड – संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।
1977 – एस आर दास भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1992 – मुहम्मद हिदायतुल्लाह – भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश व पूर्व उपराष्ट्रपति।
1995 – काका हाथरसी – भारतीय हास्य कवि।
2002 – शिवाजी सावंत – मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2019 – हॉरर फिल्मों को नई दिशा देने वाले श्याम रामसे का निधन।
2021 – मनोरमा महापात्रा एक भारतीय लेखक, कवि और संपादक थीं।
2023 – हॉल ऑफ फेम हॉकी खिलाड़ी हेनरी बूचा का 72 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – ब्राज़ीली फुटबॉल खिलाड़ी मरिन्हो पेरेस (76) का निधन हुआ।
2024 – जर्मन सड़क साइकिल चालक रॉल्फ वोल्फशोल का 85 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
*18 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री मदनलाल ढींगरा जयन्ती।
🔅 श्री भगवान दास (भारतरत्न सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी) स्मृति दिवस।
🔅 श्री रवि एस नाइक जन्म दिवस।
🔅 हास्य कवि काका हाथरसी जन्म दिवस / स्मृति दिवस (दोनों आज)।
🔅 विश्व जल निगरानी दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस।
🔅 विश्व बांस दिवस’ (World Bamboo Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
More Stories
कुरुक्षेत्र27सितम्बर25*भारतीय किसान यूनियन घासीराम नैन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर कुरुक्षेत्र में।
मथुरा 27 सितंबर 2025*भाजपा महानगर द्वारा दिव्यांगजनों को 116 सहायक उपकरण वितरित*
लखनऊ27सितम्बर25*जब पुलिस का घर ही सुरक्षित नहीं है तो आम शहरी का क्या हाल होगा