March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ16सितम्बर25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

लखनऊ16सितम्बर25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

लखनऊ16सितम्बर25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 16 सितम्बर 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 24:24 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 06:46 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* वणिज – 12:55 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* वरियान – 24:33 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 06:06
*🌄सूर्यास्त-* 18:25
*🌙चन्द्रोदय-* 25:26
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 24:29 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:40
*🤖राहुकाल-* 15:20 से 16:53
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 आश्विन बदी दशमी 24:24 तक पश्चात् एकादशी शुरु , दशमी का श्राद्ध आज , नारायण दशमी , यमघण्टयोग सूर्योदय से 06:46 तक , सूर्य की कन्या / आश्विन संक्रान्ति 25:48 पर (पुण्यकाल अगले दिन सुबह 08:11 तक) , विघ्नकारक भद्रा 12:57 से 24:23 तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री पुंडलिकबाबा पुण्यतिथि – मूर्तिजापूर  (अकोला) , श्री मारोती महाराज पुण्यतिथि – माकनेर (बुलढाणा) , गुरु श्री नानक देव जी ज्योति ज्योत (प्राचीन मतानुसार) , श्री पुष्कर सिंह धामी जन्म दिवस , भारतीय सैनिक ए. बी. तारापोरे शहीदी दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित) , मलेशिया दिवस (जोहोर) , कार्मिक शिक्षा दिवस (कन्फर्म नहीं) व विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस (31वाँ)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 आश्विन बदी एकादशी 23:41 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , इन्दिरा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , एकादशी का श्राद्ध आज।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*आत्मदोषैर्नियच्छन्ति*
*सर्वे सुखदुखे जनाः।*
*अर्थात् 👉*
_सब को अपने कर्मानुसार सुख – दुःख भुगतने पडते है।_
🌹

*16 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1630 – मैसाच्युसेट्स के गांव शॉमट का नाम बदलकर बोस्टन किया गया, जो अब अमेरिका का प्रमुख शहर है।
1702 – जॉन चर्चिल को म्यूस नदी पर वेनलो आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया गया।
1725 – हनोवर की संधि; ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस और प्रशिया के बीच हस्ताक्षर की गई।
1729 – विलियम के एच फ्रिसो को ग्रोनिंगन शहर का वायसराय बनाया गया।
1747 – फ्रेंच सैनिकों ने ज़ूम और बर्गन पर कब्जा कर किया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1782 – संयुक्त राज्य अमेरिका की महान मुहर पहली बार इस्तेमाल की गयी।
1795 – ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया।
1810 – निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आज़ादी के लिए संघर्ष शुरु किया।
1821 – मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1848 – फ्रांस ने अपने सभी उपनिवेशों में दास प्रथा को समाप्त किया।
1861 – ब्रिटेन के डाकघर ने बचत बैंक खातों की सुविधा शुरू की।
1906 – नार्वे के रोएल्ड एमंडसन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की।
1908 – विलियम क्रेपो बिली ने वाहन निर्माता कंपनी ‘जनरल मोटर्स निगम’ की स्थापना की।

1943 – सोवियत संघ की सेना के जनरल वातुतिन ने दोबारा रोमनी पर कब्जा किया।
1947 – टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
1963 – फेडरेशन ऑफ मलय में उत्तरी बोर्नेयो, सारावाक और सिंगापुर मिला कर नया देश बनाया गया। मलय में सिंगापुर का मिला कर मलेशिया किया गया।
1967 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1975 – केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1975 – पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
1978 – ईरान के तबार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 25 हजार लोगों की मौत हुई।
1978 – जनरल जिया उल हक़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1986 – दक्षिण अफ़्रीका की एक सोने की खदान में फँस जाने से 177 लोग मारे गए।
2003 – भूटान ने भारतीय हितों के ख़िलाफ़ अपनी ज़मीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया।
2007 – पाकिस्‍तान के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने परवेज मुशर्रफ़ के राष्‍ट्रपति पद पर दुबारा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव से जुड़े क़ानूनों में संशोधन किया।
2007 – वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हुई।
2008 – भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।
2009 – दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।
2013 – वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।
2014 – इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।
2019 – भारत और स्‍लोवेनिया के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल और संस्‍कृति में सात समझौतों पर हस्‍ताक्षर।
2019 – अमरीका के न्‍यूजर्सी राज्‍य के गवर्नर फिलिप डी मर्फी ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।
2019 – सऊदी अरब और रूस को पछाड़कर अमेरिका दुनिया का शीर्ष तेल निर्यातक देश बना।
2020 – जापान में मुख्य सत्ताधारी दल-लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के योशीहिदे सुगा को देश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
2020 – कोरोना महामारी के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा का ऐतिहासिक 75वां सत्र शुरू हुआ।
2021 – समिति एनसीसी कैडेटों को राष्ट्र एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया।
2022 – फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स के मुताबिक, 155.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने।
2022 – एससीओ शिखर सम्मेलन में वाराणसी पहली एससीओ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी नामित। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – बांध सुरक्षा पर जल शक्ति मंत्रालय का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आरआईसी, जयपुर में संपन्न हुआ।
2023 – आईआरईडीए ने हितधारकों की 14वीं परामर्श बैठक आयोजित की।
2023 – उपराष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार प्रदान किये।
2024 – पुलिस ने बताया कि पापुआ न्यू गिनी में एक विवादित सोने की खदान को लेकर प्रतिद्वंद्वी जनजातियों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम 30 लोग मारे गए।

*16 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1880 – अलफ्रेड नॉयस- ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार।
1882 – बलवंत सिंह- स्वतंत्रता सेनानी।
1893 – श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’- झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता (9 सितम्बर 1896 का भी वर्णन मिलता है कन्फर्म कर लें )।
1901 – श्री एमएन कौल – पहली व दूसरी लोकसभा के सचिव और तीसरी लोकसभा (भारत की संसद का निचला सदन) के महासचिव थे।
1916 – एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी- प्रसिद्ध भारतीय गायिका और अभिनेत्री।
1920 – आर्ट सैनसम- अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1931 – आर. रामचंद्र राव- क्रिकेट अंपायर।
1942 – रामलक्ष्मण भारतीय संगीतकार है जिसमें विजय पाटिल (मूल नाम) शामिल हैं।
1959 – दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर डेव रिचर्डसन का जन्म हुआ।
1968 – प्रसून जोशी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।
1975 – पुष्कर सिंह धामी – उत्तराखण्ड के 12वें मुख्यमंत्री।
1977 – सुशील आनंद- भारतीय अभिनेता।
1981 – गीता रानी एक भारतीय भारोत्तोलक ।

*16 सितंबर को हुए निधन👉*

1681 – जहाँआरा ।
1931 – इटली के साम्राज्यवाद के विरुद्ध लीबिया राष्ट्र के संघर्ष के नेता उमर मुख्तार को फांसी दे दी गयी। 1859 में जन्में उमर मुख़्तार एक धर्मगुरु थे।
1932 – रोनाल्ड रॉस एक ब्रिटिश नोबेल पुरस्कार विजेता थे।
1944 – ज्वालाप्रसाद – प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर तथा वर्ष 1936 में ‘काशी हिन्दू विश्वविद्यालय’ के प्रत्युकुलपति।
1965 – ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
2017 – अर्जन सिंह – भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल थे।
2019 – केरल के जाने-माने लेखक शिवरामन चेरियानद का निधन।
2020 – भारतीय शास्त्रीय नृत्य, कला, वास्तुकला और कला इतिहास की विद्वान डॉ0 कपिला वात्स्यायन का नई दिल्ली में निधन हो गया।
2020 – बीसीसीआइ के पूर्व उपाध्यक्ष और जेके इलेक्ट्रॉनिक्स के निदेशक हेमंत पत सिंहानिया का कानपुर में 90 की उम्र में निधन हो गया।
2020 – पी.आर. कृष्ण कुमार – प्रसिद्ध भारतीय आयुर्वेदाचार्य थे।
2021 – अमेरिकी अभिनेत्री जेन पॉवेल (92) का निधन हुआ।
2022 – महसा अमीनी या ज़ीना/झ़ीना अमीनी (23) एक ईरानी औरत , जिसकी मौत ईरानी पुलिस हिरासत में शकी हालातों में हुई।
2022 – ऑस्ट्रेलियाई नियम फुटबॉल खिलाड़ी और प्रशासक एलन जेम्स आइलेट ओबीई (88) का निधन हुआ।
2023 – प्रख्यात लेखिका और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बड़ी बहन गीता मेहता (80) का वृद्धावस्था के रोगों के चलते निधन हुआ।
2023- नार्वेजियन फुटबॉल खिलाड़ी एरिल्ड हेट्लियन (80) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रलियाई नियम फ़ुटबॉल खिलाड़ी रॉन बारासी (87) का निधन हुआ।
2024 – ब्रिटिश रंगमंच और स्क्रीन अभिनेत्री बारबरा लेह-हंट (88) का निधन हुआ।
2024 – स्विस ट्रैक साइकिल चालक रॉबर्ट डिल-बुंडी (65) का निधन हुआ।

*16 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री पुंडलिकबाबा पुण्यतिथि – मूर्तिजापूर  (अकोला)।
🌟 श्री मारोती महाराज पुण्यतिथि – माकनेर (बुलढाणा)।
🌟 गुरु श्री नानक देव जी ज्योति ज्योत (प्राचीन मतानुसार)।
🌟 श्री पुष्कर सिंह धामी जन्म दिवस।
🌟 भारतीय सैनिक ए. बी. तारापोरे शहीदी दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित)।
🌟 मलेशिया दिवस (जोहोर)।
🌟 कार्मिक शिक्षा दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🌟 विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस (31वाँ)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜