औरैया 15 दिसम्बर *सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत हुई थी प्रतियोगिता*
*प्रतियोगिताओं में अव्वल आये बच्चो को सीओ सदर ने किया पुरस्कृत*
*यातायात विभाग द्वारा बीते माह आयोजित हुई थी प्रतियोगिता*
*दिबियापुर,औरैया।* बीते दिनों जनपद में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को बुधवार को सीओ सदर औरैया ने पुरस्कृत किया ।
सेंट साईं नाथ इंटर कॉलेज में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं सीओ सुरेंद्र नाथ यादव,थाना प्रभारी विकास राय, इंस्पेक्टर क्राइम सुनील कुमार वर्मा, बेसिक शिक्षा विभाग से एसआरजी सुनील दत्त राजपूत उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राज्य परिवहन अधिकारी अशोक कुमार ने बच्चों को अपने संक्षिप्त उद्बोधन में यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपने परिवार के सभी सदस्यों को प्रेरित करने के लिए कहा। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने आये हुए बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि बच्चे अपने घर के लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करें, साथ ही घर के लोगो को दुपहिया वाहन का प्रयोग करते समय हेलमेट का प्रयोग करने समेत अन्य ट्रैफिक नियमों के लिए कहते रहे। वहीं इस मौके पर नोडल शिक्षक के रूप में सहायक अध्यापक नीलम वर्मा, दीक्षा सिंह, इंद्रेश तिवारी,सर्वेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
*इनसेट में*
*इन बच्चों को मिला पुरष्कार*
*औरैया।* लेखन में कुमारी रानी यूपीएस जमालीपुर, अनुष्का यूपीएस जनिसनगर, प्रिंस कुमार, यास्मीन, कुलदीप व चित्रकला में सुनैना यूपीएस गोहना, आदर्शिका यूपीएस सबलपुर, बीना, सत्यम, अंशु एवं क्विज में मनु यूपीएस गोहना, अंशुल सुनामिका व दीपांशी आदि को पुरस्कृत किया गया।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया