*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
हरिद्वार14सितम्बर25* गोली चला कर हरियाणा पुलिसकर्मी को घायल करने वाले सुनील कपूर ने देहरादून में आत्महत्या की*
हरिद्वार**हरिद्वार बस स्टैंड के पास हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले बदमाश सुनील कपूर ने देहरादून में एक घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, सुनील कपूर की लोकेशन देहरादून के लक्ष्मण चौक स्थित एक एडवोकेट के घर पर मिली थी। इस सूचना पर हरिद्वार पुलिस और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने जब वकील के घर पर तलाशी अभियान चलाया तो आरोपी सुनील कपूर ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही हैं…*

More Stories
लखनऊ28अप्रैल26*मोहनलालगंज के मौरावां मोड़ पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को लेकर अब विरोध तेज हो गया है।
पूर्णिया बिहार28अप्रैल26*पहली डिजिटल जनगणना शुरू: घर बैठे भरें फॉर्म, 30 अप्रैल लास्ट डेट*
भागलपुर28अप्रैल26*नेशनल कैडेट कोर एनसीसी में भैया/बहनों का चयन