कानपुर नगर8सितम्बर25*अभिनेता अक्षय कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण*
कानपुर नगर से राजेन्द्र कुमार की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर नगर*रेव-3 मॉल, थाना कोहना में अभिनेता अक्षय कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण*
कानपुर नगर,दिनांक 10 सितम्बर 2025 को अभिनेता अक्षय कुमार के रेव-3 मॉल (थाना क्षेत्र कोहना) में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह महोदय द्वारा मॉल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान, महोदय ने कार्यक्रम आयोजकों से भेंट कर विस्तृत चर्चा की तथा कार्यक्रम के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन के लिए आयोजन स्थल पर यातायात, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित पक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त (अभिसूचना) श्री महेश कुमार व थानाध्यक्ष कोहना भी उपस्थित रहे।

More Stories
हल्द्वानी30अप्रैल26*ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ‘प्रज्ञान 2.0’ का भव्य समापन*
हल्द्वानी30अप्रैल26*हल्द्वानी में सीएम धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित*
लखनऊ30अप्रैल26*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी पहल, ओबीसी बेटियों की शादी में सहारा बनी सरकार*