ब्रेकिंग
अयोध्या3सितम्बर25*अयोध्या में भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
श्री देवराहा बाबा के परमशिष्य, त्रिकालदर्शी परमसिद्ध संत श्री देवराहा शिवनाथदास जी महाराज रामजन्मभूमि परिसर पहुंचे।
संत श्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला के दर्शन किए और भव्य आरती संपन्न की।
मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित हुई, जिसमें देश और समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।
संत श्री ने कहा कि अयोध्या का दिव्य और अलौकिक वातावरण हर भक्त के हृदय को आनंदित कर देता है।
उन्होंने स्मरण कराया कि पहले यहां बाबरी मस्जिद थी और भक्तजन परिक्रमा करते थे, यह मानकर कि यही रामजन्मभूमि है।
आज यहां भव्य राम मंदिर बन चुका है, जहां आकर आत्मा को शांति और गहन आध्यात्मिक अनुभव मिलता है।
संत श्री ने संदेश दिया कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में प्रेम, सद्भाव और समृद्धि स्थापित हो सकती है।
More Stories
बांदा 14 अक्टूबर 26*में नवरात्रि पर DJ और लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर रोक की मांग
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26,*17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम शामिल करने और जानकारी करने को विशेष कैंप का आयोजन,,,
बांदा 14 अक्टूबर 26मिशन शक्ति 6.0 – DIG और SP पहुंचे वृद्धा आश्रम, बुजुर्गों को दी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं*