अब्दुल जब्बार
अयोध्या13दिसम्बर*रूदौली ब्लाक प्रमुख ने मुफ्त राशन के साथ दाल,तेल व नमक वितरण कर शुभारंभ किया
खाद्य सामग्री के साथ दाल,तेल व नमक पाकर खिल उठें लाभार्थियों के चेहरें
भेलसर(अयोध्या)ब्लाक प्रमुख रुदौली शिल्पी सिंह ने सरकार की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशन में चल रहे निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हलीम नगर,बड़ेला व अमराई गांव सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर किया।
कोटेदारों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा गरीबों में फ्री में बंटने वाला राशन लाभार्थियों को भेंटकर सभी लोगों की तरफ से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया साथ में राम सागर यादव,अन्नू सिंह,रामकरण सिंह,बृज किशोर पांडे,अमित सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के निर्देशन में चल रहे गरीबों को मुफ्त गेहूं चावल के साथ 1 किलो दाल -तेल और नमक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ धूमधाम के साथ किया गया।इस दौरान उचित दर की दुकानों को फूल मालाओं और गुब्बारों से सजाया गया।जिसका शुभारंभ रूदौली ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह ने हलीमनगर में 50 लाभार्थियों को गेहूं चावल के साथ -साथ 1 किलो चना,खाद्य तेल और नमक का निःशुल्क वितरण कर किया।दाल,तेल,नमक पाकर कार्डधारकों के चेहरे खिल उठें।
लाभार्थियों को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह ने कहा कि मोदी योगी सरकार द्वारा कोरोना काल के दौरान वर्ष 2020 में 9 और 21 से मार्च 22 तक 11 माह नि: शुल्क डबल राशन देने का काम किया है।गांव के गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना,आयुष्मान भारत योजना,उज्जवला योजना,बाल विकास पुष्टाहार योजना एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं।ब्लाक प्रमुख ने कहा कि इतना ही नही कोरोना काल के दौरान पंजीकृत श्रमिकों के खाते में 3 माह तक ₹1000 व जनधन के खाते में ₹500 डालने का काम भी योगी सरकार ने किया है। मौजूद लाभार्थी कासदा बानों व राम प्रकाश रैदाश ने कहा कि निशुल्क राशन मिलने से मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ा और दाल,तेल,नमक देकर सरकार ने हम गरीबों को परेशानी से निकालने का काम किया है।दुर्गा प्रसाद यादव व नीलम भारती ने कहा कि पिछले वर्ष से लेकर 11 माह फ्री राशन के साथ-साथ दाल-तेल और नमक मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राम सागर यादव,भाजपा नेता अन्नू सिंह,राम करण सिंह बृज किशोर पांडेय अमित सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ ११फरवरी २६ * “1947 के बाद बनीं मजारें हटेंगी!” KGMU प्रशासन का 28 फरवरी तक अल्टीमेटम
नई दिल्ली: 11 फरवरी बुधवार 2026 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज सुबह की बड़ी हेडलाइन्स
नई दिल्ली ११ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बुधवार आज का राशिफल