वाराणसी1सितम्बर25*काशीवासियों के लिए राहत, घट रहा गंगा का जलस्तर,चेतावनी बिंदु से नीचे पहुंचा पानी
वाराणसी से नीलिमा रॉय की खास खबर यूपीआजतक
वाराणसी। काशीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गंगा का जलस्तर अब घटने लगा है। रविवार की सुबह गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कमी रिकॉर्ड की गई। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे 70.11 मीटर था। हालांकि अभी भी घाट औऱ तटवर्ती इलाके जलमग्न हैं। जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।
गंगा के जलस्तर में चार दिन पहले तेजी से वृद्धि शुरू हो गई। जलस्तर एक बार फिर चेतावनी बिंदु को पार कर गया। इससे तटवर्ती इलाकों में हाहाकार मच गया। लोग घर छोड़कर पलायन को मजबूर हो गए। दो दिन वृद्धि के बाद जलस्तर स्थिर हो गया। शनिवार की रात जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई। रविवार की सुबह जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कमी देखी गई। जलस्तर 70.11 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो चेतावनी बिंदु से 15 सेंटीमीटर नीचे है।
जिला प्रशासन गंगा बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत औऱ बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। बाढ़ राहत शिविरों में लोगों को रखा जा रहा है। वहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है।

More Stories
बांदा 30 जून 26* तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत – चालक ट्रक लेकर फरार*
कानपुर नगर30जून26*अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद का जगह जगह हुआ स्वागत
प्रयागराज30जून26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया पाठ्यक्रम