March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 25अगस्त 25*कंबोडिया में भारत का परचम: ‘बेस्ट ऑफ इंडिया एक्सपो 2025’ भव्य सफलता के साथ सम्पन्न*

अयोध्या 25अगस्त 25*कंबोडिया में भारत का परचम: ‘बेस्ट ऑफ इंडिया एक्सपो 2025’ भव्य सफलता के साथ सम्पन्न*

*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व शाह आमिर*

अयोध्या 25अगस्त 25*कंबोडिया में भारत का परचम: ‘बेस्ट ऑफ इंडिया एक्सपो 2025’ भव्य सफलता के साथ सम्पन्न*

*एएनएम एक्ज़िकॉन द्वारा आयोजित हुआ भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय एक्स्पो*

भेलसर(अयोध्या)भारत और कंबोडिया के बीच व्यापारिक सहयोग का एक नया अध्याय लिखते हुए ‘बेस्ट ऑफ इंडिया एक्सपो 2025’ का आयोजन डायमंड आइलैंड कन्वेंशन और एक्ज़िबिशन सेंटर, फ्नोम पेन में किया गया। यह पहला अवसर था जब इतने बड़े पैमाने पर भारतीय उत्पाद और ब्रांड कंबोडिया में प्रदर्शित हुए।
एक्सपो का उद्घाटन २० अगस्त को कंबोडिया की वाणिज्य मंत्री चाम निमुल और कंबोडिया स्थित भारतीय राजदूत वनलालवावना बाविटलुंग ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कई प्रमुख उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
निमुल ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रदर्शनी भारत और कंबोडिया के बीच आर्थिक, व्यापारिक और निवेश सहयोग को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा –
“कंबोडिया बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली में विश्वास करता है और यह प्रदर्शनी दोनों देशों के बीच घनिष्ठ आर्थिक व व्यापारिक संबंधों को और सुदृढ़ करेगी। यह व्यापार और निवेश के क्षेत्रों में मूल्यवर्धन और नवाचार लाने में मददगार होगी।”
भारतीय राजदूत बाविटलुंग ने इस आयोजन को भारत-कंबोडिया व्यापारिक सहयोग में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा –
“भारत और कंबोडिया दोनों तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाएँ हैं और ऐसे में द्विपक्षीय सहयोग की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। दूतावास दीर्घकालिक व रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”
इस एक्सपो में ऑटोमोबाइल्स से लेकर आभूषण, कृषि-तकनीक उपकरण से लेकर कॉस्मेटिक्स तक भारत की विविध पेशकशों को प्रस्तुत किया गया। फैशन, लाइफस्टाइल, खिलौने, हस्तशिल्प, मसाले, वेलनेस प्रोडक्ट्स, होम डेकोर, वस्त्र और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ जैसे थीम आधारित उत्पाद विशेष आकर्षण रहे।
भारतीय कलाकारों के गीत और नृत्य कार्यक्रमों ने आयोजन को सांस्कृतिक रंग भी दिया। इस अवसर पर इंडियन बिजनेस चैंबर इन कंबोडिया के अध्यक्ष बाबूलाल परिहार, इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संदीप मजूमदार और इंडियन एसोसिएशन कंबोडिया कम्युनिटी के अध्यक्ष जसपाल सिंह भी उपस्थित रहे।
कई कंबोडियाई कंपनियों ने भी भारतीय उत्पादों के प्रति अपनी गहरी रुचि दिखाई। सिल्वरलाइन ग्लोबल वेंचुरा, जो पियाजियो इंडिया के वाहनों का आयात करती है, ने घोषणा की कि वे जल्द ही कंबोडिया में अपना ईवी टुक-टुक लॉन्च करेंगे।
रुदौली के प्रतिष्ठित व्यवसायी एम कयू सैय्यद की कंपनी ए एन एम एक्ज़ीकॉन् द्वारा आयोजित यह एक्सपो न केवल भारतीय उत्पादों की विविधता और निर्माण क्षमता का प्रदर्शन है, बल्कि भारत और कंबोडिया के बीच भविष्य के गहरे व्यापारिक सहयोग का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

Taza Khabar