कानपुर नगर24अगस्त25*अतिक्रमण के नाम पर आए दिन व्यापारियों का हो रहा उत्पीड़न।
कानपुर नगर*आज शिवराजपुर कस्बे में सम्मानित व्यापारियों की एक बैठक वर्मा मार्केट में हुई जिसमें व्यापारी बन्धुओं ने अपने खुद के उत्पीड़न सम्बन्धी जानकारी दी लोगों ने बताया कि नगर पंचायत प्रशाशन और पी डब्लू डी प्रशाशन लगातार हमलोगों को अतिक्रमण के नाम पर परेशान कर रहा है अभी नाले और फुटपाथ के नाम पर लोगों की दुकानें तोड़ी गई अब पी डब्लू डी ने जी टी रोड के दोनों तरफ 90 90 फिट नाप कर लोगों को 7 दिन के अंदर अपनी दुकान और व्यापार हटाने की तुगलकी नोटिस चस्पा कर दी आजादी के पहले से लोग काबिज हैं इस तरह का फरमान जनहित के खिलाफ है जबकि नगर पंचायत प्रशाशन प्रति महीने प्रत्येक दुकानदार से 100 रुपया टैक्स के नाम पर वसूलती है व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि हम लोग अपनी समस्याओं के समाधान और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से रक्षा हेतु लोकतांत्रिक तरीके से प्रधान और चेयरमैन चुनते हैं आज इन्हीं लोगों के द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है
लोगों में आम चर्चा है कि वर्तमान चेयरमैन ने नगर पंचायत कार्यालय को कस्बे के अन्दर से हटाकर कस्बे से 3 किलोमीटर दूर सुनसान जगह स्थापित कर दिया जिससे अपनी समस्या निस्तारण हेतु नागरिक इतनी दूर नहीं जा पाते हैं जो शासन प्रशाशन की मंशा के सर्वथा विपरीत है इन समस्याओं से रूबरू होने पूर्व विधायक श्री नेकचंद पांडेय जी के पुत्र कांग्रेस नेता वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट श्री शक्ति पाण्डेय आए और उन्होंने व्यापारियों को मजबूत आश्वाशन दिया कि हमें सिर्फ़ इस लड़ाई में आपका कीमती समय चाहिए हम निःशुल्क इस लड़ाई को जिले में हाइ कोर्ट सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे और किसी कीमत पर व्यापारियों पर शासन प्रशाशन द्वारा उत्पीड़न नहीं होने देंगे
इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष श्री आनन्द प्रकाश वर्मा भैया जी ने की
बैठक में श्री महेश दुबे टंडन सतीश दीक्षित एडवोकेट राकेश शुक्ला अवधेश अवस्थी अरविन्द तिवारी सुनील बाजपेई संजय ज्वेलर्स आशीष गुप्ता पूर्व सभासद हनीफ खान सुरेश खान राजू मिश्रा अंकित तिवारी मोहम्मद आसिफ शानू वर्मा दिलीप वर्मा लल्ला वर्मा सीताराम गुप्ता दीपू यादव प्रियम यादव सन्तोष वर्मा गुड्डन वर्मा जिप्पी वर्मा मुरारी वर्मा संजीव वर्मा सौरभ प्रजापति शिवम् कटियार राहुल गुप्ता पुष्पेन्द्र कुमार बिमल गुप्ता अमित दीक्षित योगेन्द्र अग्निहोत्री अनिल राठौर सुधीर पाल शीतल गुप्ता पिंटू गुप्ता अनिल अग्रवाल राजू शुक्ला जितेन्द्र कुमार वर्मा राम प्रवेश गुप्ता दीपक अग्रवाल सुधीर पाल मोहित गुप्ता शिवांक गुप्ता नितिन कटियार आदि सैकड़ों व्यापारी बन्धुओं की उपस्थिति रही
हमलोग गांधीवादी तरीके से व्यापारियों के हितों की रक्षा करेंगे
जय जवान जय किसान जय व्यापार

More Stories
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:45 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 04मार्च 2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली *04 मार्च 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*