निक्की मर्डर केस:
नोयडा24अगस्त25*पुलिस एनकाउंटर में आरोपी पति के पैर में लगी गोली, भागने की कोशिश कर रहा था विपिन
गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड के आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। भागने के दौरान आरोपी पति पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है।
गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड के मुख्य आरोपी उसके पति विपिन को आज पुलिस ने सिरसा चौराहे के पास मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया है l पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिरासत से भागने का प्रयास कर रहा था। सिरसा के पास पुलिस ने गोली मारी जो उसके पैर में लगी।
इसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया है l बता दें कि विपिन ने अपनी पत्नी निक्की को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर हत्या कर दी थी इसको लेकर दो दिनों से मामला सुर्खियों में हैl पुलिस ने निक्की के पति विपिन के अलावा उसके जेठ और सास ससुर को भी मुख्य आरोपी बनाया गया है। विपिन ने मासूम बच्चे के सामने पत्नी निक्की की आग लगाकर हत्या की थी और फरार हो गया था।
More Stories
कानपुर नगर 15 अक्टूबर 26*अज्ञात शव की शिनाख्त के संबंध में सूचना
अयोध्या 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 15 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC का चुनाव प्रचार चरम सीमा पर,