प्रयागराज23अगस्त25* कक्षा पांच के छात्र की गला रेतकर हत्या, फैली सनसनीl शव घर से कुछ दूर झाड़ियों में मिला, छानबीन में जुटी पुलिस
प्रयागराज*यमुनानगर के नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पूरब पट्टी के नई बस्ती से रहस्य में स्थिति में लापता एक कक्षा 5 के छात्र का शव शनिवार को गांव में ही विद्यापीठ इंटर कॉलेज के खाली जमीन पर झाड़ियो में मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे।
मिली जानकारी के अनुसार नैनी थाना क्षेत्र के महेवा नई बस्ती निवासी मोहन लाल भारतीय मार्बल टाइल्स लगाने के मिस्त्री है। उनका 12 वर्षीय पुत्र शरद भारतीय शुक्रवार की शाम रहस्यमय दशा में गायब हो गया था । परिवार के लोग उसे रात भर खोजते रहे, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। परिवार वालों ने रात में ही चौकी पर सूचना दी थी। इसके बाद पिता ने रात 12 बजे नैनी थाने में पहुंचकर तहरीर दी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे जब लोगों ने शव को झाड़ी में पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ी से बाहर निकाला तो उसकी पहचान शरद भारतीय के रूप में हुई। उसके गले पर खून और चेहरे पर चोट के कई निशान थे।

More Stories
मथुरा21अगस्त26*मथुरा में वृद्ध महिला हत्याकांड का खुलासा, चोरी के सामान और तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर21अगस्त26*कहलगाँव थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पटना बिहार 21 अगस्त26 बड़ी खबर | पटना उच्च न्यायालय* बिहार में 4 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का हुआ स्थानांतरण*