रायपुर छत्तीसगढ़14अगस्त25*Cg:कसडोल के होटल पैराडाइज की तीसरी मंजिल से 18 वर्षीय युवती दीपा बाघ ने रविवार को छलांग लगा दी
Cg:कसडोल के होटल पैराडाइज की तीसरी मंजिल से 18 वर्षीय युवती दीपा बाघ ने रविवार को छलांग लगा दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती को होटल की छत से छलांग लगाते देखा जा सकता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपा मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर हैं। घटना के दिन वह अपने पिता के साथ होटल आई थीं, जो होटल में स्वीपर का कार्य करते हैं। अचानक दीपा छत पर पहुंच गई और छलांग लगाने के लिए किनारे तक पहुंच गई। इस दौरान सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने लगभग एक घंटे तक समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन युवती को रोक नहीं सके।
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें