मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर: 13अगस्त 25 *हर घर तिरंगा अभियान में स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया*
_*वन्दे मातरम!*_
डैफोडिल्स विद्यालय में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन
आजादी के 79वें वर्ष के उपलक्ष्य में, डैफोडिल्स विद्यालय ने हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में विद्यालय के छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपने देश के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्पिता मुखर्जी, उप प्रधानाचार्या रिया भूटानी और कल्चर इंचार्ज नम्रता श्रीवास्तव व शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने देशभक्ति के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया और आसपास के घरों व दुकानों में तिरंगे का वितरण किया।
इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और उन्हें अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। विद्यालय के छात्रों ने इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने देश के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया। साथ साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अमरदीप सिंह व अपराजिता सिंह ने समस्त नागरिकों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र को नमन किया।
More Stories
बांदा 14 अक्टूबर 26*में नवरात्रि पर DJ और लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर रोक की मांग
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26,*17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम शामिल करने और जानकारी करने को विशेष कैंप का आयोजन,,,
बांदा 14 अक्टूबर 26मिशन शक्ति 6.0 – DIG और SP पहुंचे वृद्धा आश्रम, बुजुर्गों को दी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं*