अब्दुल जब्बार
अयोध्या13अगस्त25*शनिवार को कुवैत में हिर्दयगत रुकने से हुई थी युवक की मौत
बुधवार को मृतक का शव पहुंचा गांव
उमड़ा जनसैलाव नम आंखों से लोगों ने किया सुपुर्दे खाक
भेलसर(अयोध्या)परिवार के भरण पोषण के लिए कुवैत युवक की हिर्दयगत रुकने से मौत हो गई।बुधवार को मृतक का शव गाँव पहुंचा तो जनसैलाव उमड पड़ा लोगों ने नम आंखों से लोगो ने सुपुर्दे खाक किया।
पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वाजिदपुर निवासी मोहम्मद अली पुत्र अल्ताफ अपने परिवार का भरण पोषण के लिए कुवैत में एक निजी कंपनी में काम कर रहा था।शनिवार को काम करते हुए अचानक उसकी तबियत खराब हो गई जिसे कम्पनी के लोग तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए।अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि युवक की हिर्दयगत रुक जाने के कारण मौत हो गई। कुवैत से जैसे ही यह दुखद खबर युवक के घर वाजिदपुर पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया।यह खबर सुनते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने बताया मृतक मोहम्मद अली कुवैत में रहते हुए अपने पिता को उमरा कराने के लिए सऊदी बुलाया और उमरा कराकर वह वापस फिर अपनी नौकरी पर कुवैत चला गया।जिसकी शनिवार को अचानक तबियत खराब हुई और लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने बताया कि हिर्दयगत रुकने से मौत होना बताया।उमरा करने गए मोहम्मद अली के पिता अभी सऊदी में ही है। करीब 40 वर्षीय मोहम्मद अली काफी समय से कुवैत में रहकर एक कंपनी में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।उनकी अचानक हुई मौत से उनके दो छोटे बच्चों के सिरसे बाप का साया उठ गया। पत्नी सहित बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
कुवैत से कानूनी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद मोहम्मद अली का शव पांच दिन बाद बुधवार को जैसे ही गांव पहुंचा तभी ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।इस हिर्दय विदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही एहसान मो.अली उर्फ़ चौधरी शहरयार विशेष आमंत्रित सदस्य सपा व प्रदेश सचिव मोहम्मद अली ने पहुंचकर मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की और अचानक हुई मौतपर गहरा दुख प्रकट किया। वहीं ग्राम प्रधान ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी मदद दिलाने की बात कही है।बुधवार को मृतक मोहम्मद अली के शव का गांव के आबाई कब्रिस्तान में सैकड़ों की संख्या में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

More Stories
नई दिल्ली30जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
शाहजहांपुर30जुलाई26*🌐रौजा थाने के एसआई राजेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी*
नई दिल्ली30जुलाई26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन गुरुवार*आज का राशिफल*