*ब्रेकिंग न्यूज़✍️*
सहारनपुर8अगस्त25*जैन बाग बिजलीघर टीम को मिली बड़ी सफलता, स्मार्ट मीटर टेम्पर्ड कर रहे कईं उपभोक्ताओं की बिजली चोरी पकड़ी, बड़ी कार्यवाही के संकेत…*
*सहारनपुर के थाना मंडी इलाके के मोहल्ला नयाबांस (झोटेवाला) में आज दोपहर के समय जैन बाग बिजलीघर की टीम ने जेई अरुण कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्यवाही करते हुए कईं घरों में मीटर टेम्पर्ड कर हो रही बिजली चोरी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार विधुत विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि स्मार्ट मीटर को टेम्पर्ड कर कईं घरों में बिजली चोरी की जा रही है जिससे विभाग को राजस्व की हानि हो रही है, इसी के मद्देनजर अधिशासी अभियंता अविनाश कुमार के आदेश पर विधुत विभाग की टीम ने कार्यवाही की और 3 टेम्पर्ड मीटर को उखाड़कर अपने साथ लगी जिसकी सील की कार्यवाही चल रही है। हालांकि पूरे मामले में सेटिंग गेटिंग करने की भी कोशिश की गई लेकिन विधुत विभाग की सख्ती के सामने किसी की एक न चली। अब देखने वाली बात होगी कि विधुत विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर को टेम्पर्ड कर बिजली चोरी करने वालो से विभाग कितना जुर्माना वसूलता है जिससे अन्य लोगों को भी एक सीख मिल सके…*
More Stories
लखनऊ 21 सितंबर 26**यूपी होमगार्ड में भर्ती का एक और दौर, 7600 पदों पर नियुक्ति की तैयारी*
कानपुर नगर 21सितम्बर 26*बिल्हौर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद।
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर2026* मुजफ्फरनगर, मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में छात्र-छात्राओं का हंगामा