औरैया 07 दिसम्बर *वूमेन पावर हेल्पलाइन वाहन को एसपी ने दिखाई हरी झंडी*
*औरैया।* मंगलवार को पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा ने चौधरी विशंभर सिंह बालिका इंटर कॉलेज जनपद औरैया में वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 लखनऊ द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रचार प्रसार के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 1090 वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जनपद में रवाना किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए किसी प्रकार कि समस्या होने पर अपनी समस्या को निडरता पूर्वक अपनी बात 1090 में बताने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने चुप्पी तोड़ो खुल के बोलो अभियान के तहत बालिकाओं को कप व प्रतीक चिन्ह् देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सुरेन्द्र नाथ यादव, यातायात प्रभारी औरैया निरीक्षक कर्ण्व कुमार मिश्रा , महिला थानाध्यक्ष तथा 1090 टीम (लखनऊ की टीम) समेत अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें