औरैया06दिसम्बर*सरकार सपा की हो या भाजपा की दबंगो का कहर निरन्तर जारी
जनपद औरैया की सदर तहसील अंतर्गत जनपद की औद्योगिक नगरी दिबियापुर एनटीपीसी बम्बा पर निवासी रविन्द्र सिंह राजपूत की भूमिधर नम्बर 471 पर कुछ दबंग लोग प्रशासन व कुछ सरकार समर्थित नेताओं के संरक्षण में जबरदस्ती कब्जा कर प्लाट पर नीव भरवाने का काम कर रहे है।
शिकायत कर्ता रविन्द्र सिंह ने डीएम व एसडीएम द्वारा मेड़बन्दी का आदेश करवाया उस आदेश के अनुपालन में रविवार दिनाँक 5दिसम्बर 2021 को उक्त गाटा संख्या 471 की पैमाइस करने पहुंचे तहसीलदार व लेखपाल केशव सिंह।
लेखपाल केशव सिंह पैमाइश घटना स्थल पर पहुंचते ही वादी रविन्द्र सिंह जी को ही उल्टा सीधा बोलकर हड़काने धमकाने लगे जब देखा कि यहाँ पर मीडिया है तब जाकर इनके तेबर नरम हुए इससे लेखपाल जी की नीयत तो साफ झलक रही थी कि लेखपाल जी की मनसा क्या है, और अंत मे हुआ भी यही की तहसीलदार साहब ने खानापूर्ति करते हुए यहाँ वहाँ जरीब रखकर नपती करवाई और कही कोई स्पष्टीकरण न देकर 2-3 दिन की कहकर चलते बने।
दबंगो का इतना अच्छा बोलबाला है है कि बड़े अधिकारियों के आदेशों का भी पालन करने छोटे कर्मचारी अपनी दुम दबाते नजर आते है।
अब देखना है कि उक्त 471 नम्बर पर प्रशासन कब्जा कर रहे दबंगो का साथ देता है या फिर जिसकी जमीन है उसे उसकी जमीन से दबंगो का कब्जा हटवाकर न्याय दिलवाता है
औरैया से कैमरामैन जुली के साथ प्रतिभा इण्डियन की रिपोर्ट यूपीआजतक

More Stories
लखनऊ11अगस्त2026*छह जिलों में अग्निवीरों की भर्ती 17 से शुरू होगी।*
सुल्तानपुर11अगस्त26*अवैध शराब के सेवन से होने वाली जनहानि के बारे में लोगों को जागरूक किया गया,
सुल्तानपुर11अगस्त26*जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*