अयोध्या16जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरे…
अयोध्या में आज एक और मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज।कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर हुई सात। शहर के नाका एरिया में मिला कोरोना पॉजिटिव, 145 लोगों को हुआ था एंटीजन टेस्ट,144 पाए गए नेगेटिव।
[7/16, 8:13 AM] +91 94155 29848: प्रेस विज्ञप्ति
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यसमिति द्वारा जनपद अयोध्या में महिला शिक्षक संघ का एक तीन सदस्यीय समिति को नामित किया है , जिसके अनुसार श्रीमती मनोरमा साहू_ जिला अध्यक्ष , श्रीमती नीलम मध्यान _ जिला मंत्री एवं श्रीमती अर्चना गोस्वामी _ जिला कोषाध्यक्ष को नामित किया गया है। महिला शिक्षक संघ शिक्षिकाओं की समस्याओं एवं अधिकारों के प्रति सदैव जागरूक होनें के साथ साथ महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सदैव तत्पर व प्रतिबद्ध है..
मांडवी सिंह
जिला मीडिया प्रभारी
[7/16, 8:13 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
पांच एसडीएम के कार्य क्षेत्र में फेरबदल।
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने किया फेरबदल।
श्रेया बनी एसडीएम बीकापुर
संतोष कुमार बने एसडीएम न्यायिक सोहावल
गजेंद्र सिंह बने एसडीएम न्यायिक बीकापुर
प्रवीण कुमार बने एसडीएम न्यायिक मिल्कीपुर।
एसडीएम बीकापुर रहे विकासधर दुबे जिला मुख्यालय से संबद्ध। विकासधर दुबे गए लंबी छुट्टी पर।
[7/16, 8:21 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व रियाज़ अन्सारी*
*पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव का मनाया गया जन्मदिन*
भेलसर(अयोध्या)समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव का जन्मदिन सोमवार को रुदौली में धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन सपा नगर अध्यक्ष आमिर ख़ान एडवोकेट की अगुवाई में किया गया जहाँ आनंदसेन यादव स्वयं रुदौली पहुँचे और कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस मौके पर आमिर ख़ान एडवोकेट ने पार्टी की एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ा कदम उठाया। उन्होंने विधानसभा के दो प्रमुख दावेदार अब्बास अली जैदी रुश्दी और आनदसेन यादव को एक ही मंच पर लाकर कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया कि पार्टी में किसी तरह का मतभेद नहीं है और सबका उद्देश्य पार्टी को मज़बूत करना है।
आमिर ख़ान ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी सबसे पहले है और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएँ बाद में। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जिसे भी पार्टी हाईकमान टिकट देगा, सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर उसी उम्मीदवार के लिए काम करेंगे और रुदौली सीट को पार्टी की झोली में डालेंगे।पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी रुश्दी मिया ने आनंदसेन यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुँचाने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी को मज़बूती देने के लिए सभी को आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मज़बूत करना होगा।कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर आनंदसेन यादव को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की और मिठाइयाँ बाँटी।इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष छोटेलाल यादव, सभासद ताजुद्दीन पप्पू, रिजवान अली शाह बचाऊ, प्रदीप यादव, मोहम्मद शफ़ात, गुफरान अहमद, मकसूद आलम नूरी,गुलाम अंसारी, पूर्व सभासद फारूक, इस्माइल,पवन यादव, अमरनाथ यादव,सोनू ख़ान, सरफ़राज़ नसरुल्लाह,ज्वाला रावत, अवधेश यादव, शिबली शेख,शादाब कुरैशी, आदिल बांड सहित तमाम समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[7/16, 8:22 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान*
*संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस होगी मजबूत :चेतनारायण सिंह*
*ब्लाक रुदौली व मवई कांग्रेस की संयुक्त बैठक चितईपुर में हुई आयोजित*
भेलसर(अयोध्या) संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है।कांग्रेस की विचारधारा और नीति को आमजन तक पहुंचाने का लक्ष्य है।उक्त विचार जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लाक रुदौली के ग्राम चितईपुर स्थित पंडित सुशील त्रिवेदी के आश्रम में ब्लाक रुदौली व मवई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कर्मठ, ईमानदार व जमीनी कार्यकर्ताओं का चयन करके मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर शानदार प्रदेश करेगी।पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन ही शक्ति है बगैर मजबूत संगठन के कोई जंग नहीं जीती जा सकती है।इसलिए संगठन का मजबूत होना बेहद जरूरी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील त्रिवेदी रमरम ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और शक्ति से जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर संघर्ष करें निश्चित रूप से आने वाले समय में कांग्रेस का परचम फहराएगा।जिला कांग्रेस के महासचिव प्रताप बहादुर सिंह ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी सदन से लेकर सड़क तक आमजन के लिए संघर्ष करते हैं उन्हीं से प्रेरणा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना होगा तभी इस जनविरोधी भाजपा सरकार से छुटकारा मिल सकेगा। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार त्रिवेदी ने किया तथा संचालन परमानन्द शुक्ला ने किया।बैठक में जिला कांग्रेस महासचिव रंजीत सिंह,जिला कांग्रेस सचिव अतीकुर्रहमान सफ़्फू, नगर कांग्रेस रुदौली के अध्यक्ष तारिक रुदौलवी,ब्लाक मवई कांग्रेस अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला,रुदौली अध्यक्ष पतिराखन रावत,पूर्व प्रधान हरकेश मौर्य,नदीम खां,सैयद हुसैन आदि लोग उपस्थित थे।
[7/16, 8:24 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर*
*जबरन भूमि पर किए जा रहे कब्जे को रोके जाने की शिकायत मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों से*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र के एक गांव में जबरन आवासीय भूमि पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आवासीय भूमि से विपक्षी को कब्जा करने से रोके जाने व जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।मामला रूदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत एथर का है।
एथर गांव निवासी सुरजीत कुमार यादव पुत्र शोभाराम यादव की आवासीय भूमि है।जिसपर गांव निवासी विपक्षी अजय कुमार पाठक पुत्र रघुवर सरन पाठक जबरन दबंगई के बल पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। आवासीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जे का विरोध करने पर अजय कुमार पाठक अपने पुत्र शिवम पाठक और सत्यम पाठक के साथ धारदार हथियार फावड़ा व लाठी आदि से लैस होकर जान से मारने की धमकी देता है।सुरजीत यादव ने बताया कि इससे पहले भी दबंग अजय कुमार पाठक ने दबंगई करते हुए मेरी बूढी मां को काफी मारा पीटा था।पिटाई करने वाले दबंगो पर 3,11, 2011 को रुदौली पुलिस ने 323 504 506 का मुकदमा दबंगों के ऊपर दर्ज किया था। सुरजीत कुमार यादव ने मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या को शिकायती पर देकर उक्त दबंग लोगों को आवासीय भूमि से कब्जा करने से रोके जाने व दबंगो से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
[7/16, 8:32 AM] +91 94155 29848: *अयोध्या में 190 में से 16 निजी अस्पतालों पर कार्रवाई, नवीनीकरण की अवधि बीतने के बाद भी नहीं किया आवेदन, अब होगी तालाबंदी.*
अयोध्या।
अयोध्या में 30 बेड तक वाले 190 निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम का पंजीकरण 30 अप्रैल को समाप्त हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने नवीनीकरण के लिए कई बार समय सीमा बढ़ाई। इसके बावजूद 16 अस्पतालों ने आज तक आवेदन नहीं किया। अब तक 140 अस्पतालों का नवीनीकरण हो चुका है। करीब 30-35 अस्पतालों के आवेदन प्रक्रिया में हैं। इनके या तो कागजात पूरे नहीं हैं या नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। जिन 16 अस्पतालों ने आवेदन नहीं किया है, उनमें आशाराज हॉस्पिटल सरियांवा, यश हॉस्पिटल बाबा बाजार, पंकज मेमोरियल हॉस्पिटल दर्शननगर, नारायण हॉस्पिटल उसरू और गंगा हॉस्पिटल दुर्गापुरी शामिल हैं। साथ ही हक मेडिकल सेंटर भेलसर, गौरव हॉस्पिटल निधान का पुरवा, अवध आई सेंटर, सन साइन हॉस्पिटल देवकाली और चित्रवन सर्जिकल चौरे बाजार भी इस सूची में हैं।विजय हॉस्पिटल भीखापुर, सावित्री हॉस्पिटल व्यास नगर, उपकार मेडिकल सेंटर ब्रह्मबाबा, पूजा नर्सिंग होम रामपुर भगन, तुलसी हॉस्पिटल रुदौली और ग्लोब मेडिकल सेंटर कुमारगंज ने भी आवेदन नहीं किया है। इनमें से हक मेडिकल सेंटर, गौरव हॉस्पिटल और अवध आई सेंटर पहले ही बंद हो चुके हैं। सीएमओ ने पहले ही 25 अस्पतालों का निरीक्षण कर कार्रवाई की थी। सभी को समय सीमा में पंजीकरण और नवीनीकरण कराने का निर्देश दिया गया था। अब समय सीमा समाप्त होने के बाद इन अस्पतालों पर तालाबंदी की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. सुशील कुमार बनियान, सीएमओ ने बताया कि कई चरणों में नवीनीकरण की समय सीमा बढ़ाई जा चुकी है।15 जुलाई तक आखिरी डेडलाइन समाप्त हो रही है। इस अवधि में नवीनीकरण न कराने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
[7/16, 8:44 AM] +91 94155 29848: अयोध्या (बीकापुर तहसील)
ये पब्लिक सब जानती है ——–
👉नाम तो सुना ही होगा sdm विकाश धर दुबे इनका कसूर की ये ईमानदार है इसलिये बार बार हो रहा ट्रांसफर
——————-
👉Sdm विकाश दुबे का कसूर की ये हर पीढित जनता का कार्य करते थे जो नेताओ को पसंद नही नेताओ की मंशा हर व्यकित इनके दरवाजे पर गिड़गिड़ाता मिले
—————–
👉Sdm विकाश दुबे का कसूर खारिज दाखिल एवम मुकादमा मामले में यथासीघ्र बिना पैसा के निस्तारण और पेपर पीडित को यही पसनद नही नेताओ को
————-
👉Sdm विकाश दुबे का कसूर फरियादी की पीड़ा देख खुद लाइन में आकर जनता की सुनते थे सिकायत जो नेताओ के मंसूबे पर पानी फेर रहा था
————-
👉Sdm विकाश दुबे का कसूर खनन माफियाओ की कमर तोड़ दी और राजस्व बढ़वाया था अब नेता नाराज क्यो न हो अधिकाधिक खनन माफिया इन्ही के नारे लगाने वाले
————
👉Sdm विकाश दुबे का कसूर जनता का सीधा जुड़ाव उनसे था तो नेताओ के एहसास होने की नौटंकी तोड़ रहा था
———-
👉Sdm विकाश दुबे का कसूर कभी कभी मानवता में खुद चलकर किसी गरीब की शादी में बीमारी में आर्थिक मदद कर देते थे जो लोगो को खटक रहा था
———-
👉Sdm विकाश दुबे का कसूर रात्रि में 2 बजे जागकर भी क्षेत्र में अवैध खनन रोकते थे जो भरस्टाचारियो को पसंद नही
————
👉Sdm विकाश दुबे कसूर हर परेशान कमजोर पीढित व्यकित की मदद करते थे जो नेताओ के नेतागीरी का नियम तोड़ रहे थे जो नेताओ की आंख में खटक रहे थे
हालांकि अभी अस्पस्ट नही है किस कारण उपजिलाधिकारी विकाश दुबे का ट्रांसफर हुआ जिस पर विकाश दुबे ने बताया उनके निजी कारण से छुट्टी लेना था लंबी छुट्टी पे चले गए जिसके कारण ट्रांसफर हुआ
लेकिन सवाल तो बनता है ये पब्लिक है सब जानती है खेल क्या खिलाड़ी कौन है और क्या चल रहा सब पहचानती है जिसमे पब्लिक का नुकसान हुआ
[7/16, 8:56 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव। शराब के ठेके के बगल में कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव। पुलिस ने कुएं से युवक का शव निकलवाया। शिनाख्त में जुटी पुलिस। थाना पूराकलंदर के माधवपुर गांव का मामला। कई दिन पुराना लग रहा शव।
[7/16, 9:01 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
उधार दिया हुआ पैसा ना मिलने पर भोला गुप्ता नाम के युवक ने होम स्टे के कमरे में जहर खाकर दी जान।अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर स्थित माधव होम स्टे में दी जान। छोड़ा सुसाइड नोट। सुसाइड नोट में लिखा।दर्शननगर के ही विनायक गेस्ट हाउस के मालिक शिवकुमार मौर्य ने चार लाख रुपये लिया था उधार। वापस न करने पर जहर खाकर दे रहा हूं जान। होम स्टे के लिए ब्रोकर का काम करता था मृतक भोला गुप्ता। होम स्टे के लिए लाता था कस्टमर। थाना महाराजगंज के भदौली गांव का रहने वाला था मृतक भोला गुप्ता। पुलिस ने शिवकुमार मौर्य को लिया कस्टडी में।कर रही पूछताछ।

More Stories
बाराबंकी 25 मार्च 26*गैस सिलेंडर न मिलने पर 5 महीने के बच्चे को घर छोड़ कर चली गई पत्नी।
लखनऊ 25 मार्च 26*इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व विधायक पवन पाण्डेय कि जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।
नई दिल्ली 24 मार्च 26*’अगर जंग जारी रही तो दुष्परिणाम तय’, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई*