March 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

इटावा04दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

इटावा04दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[04/12, 9:31 PM] Amit Gupta Bharthna: भरथना इटावा 4 दिसंबर*

स्थानीय तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी श्रुति सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें 77 प्रार्थना पत्र आये जिसमे से मात्र एक प्रार्थना पत्र का मोके पर निस्तारण हुआ शेष प्रार्थना पत्र सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को सौपे कर जल्द निस्तारण के आदेश दिए गए ।
हाजीपुर गाँव के प्रवेश कुमार ने जांच अधिकारियों के द्वारा फर्जी जाच कराये जाने , मान सिंह यादव एडवोकेट ने रेलवे ओवर ब्रिज से बकेबर मार्ग तक बम्बा पक्का कराने , नगर पालिका सभासद मनोज गुप्ता व अंशू सिंह ने नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराये जाने , भरथना बार एसोसिएशन ने ग्राम न्यायालय की शीघ्र स्थापना कराये जाने के संबंध में , सभासद नीलम यादव ने गोविंद नगर वार्ड की सड़क व नाली का निर्माण कराये जाने , वीरपुर समेलपुर गाँव की ललिता देवी ने पैतृक मकान से नजायज कब्जा हटवाए जाने , मोहल्ला कल्याण नगर के अनिल कुमार तिवारी ने टूटी फूटी नाली व सड़क बनवाये जाने के ,मल्होसी गाँव के अशरफी लाल ने दिव्यांग व्यक्ति का राशन कार्ड बनबाने , अहेरीपुर गाँव के देशराज दोहरे ने ग्राम प्रधान द्वारा जान से मारने की धमकी व प्लाट न बनने देने , नगला मनी गाँव की सुमन कुमारी ने तथ्य छिपाकर बैनामा करने , कुँअरा गाँव के करन सिंह ने कुँअरा माइनर की सफाई के बाद मिट्टी को समतल न करने , नगला सुखी गाँव के अनिल कुमार ने विवोली के रोजगार सेवक की जांच करवाकर उसे हटवाने व पूर्व प्रधान द्वारा सामूहिक शौचालय का रुपया फर्जी तरीके से निकालने सहित 77 प्रार्थना पत्र लोगो ने दिए जिनमे एक शिकायती प्रार्थना पत्र का मोके पर निस्तारण किया गया ।
समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीछक जय प्रकाश सिंह , मुख्य विकास अधिकारी संतोष राय , मुख्य चिकित्सा अधिकारी भगवान दास , उपजिलाधिकारी भरथना विजय शंकर तिवारी , तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ,पुलिस क्षेत्राधिकारी साधू राम , बीडीओ भरथना प्रतिमा शर्मा , बीडीओ महेवा राजेश कुमार मिश्रा ,नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
[04/12, 9:33 PM] Amit Gupta Bharthna: भरथना इटावा 4 दिसंबर*

राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई।

भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20 बी के नजदीक शनिवार की सुबह करीब पौने सात बजे कानपुर से इटावा की तरफ जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रवींद्र कुमार 29 निवासी जोरा गांव जिला मुरैना मध्यप्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना पर पहुची जीआरपी कर्मियों ने मृतक के पास से मिले पहचान पत्र व अन्य दस्तावेजों से शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया गया,बाद में जीआरपी पुलिस द्वारा मृतक का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्यवाई की गई।

घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक बाइक सवार युवक रेल पटरी के किनारे ने बाइक निकाल रहा था,इसी दौरान आ रही ट्रेन को देखकर हड़बड़ाकर बाइक निकालने का प्रयास करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वही सूचना पर आए मृतक के भाई आकाश व अन्य परिजनों के बताया रवींद्र कुमार भरथना निवासी रिश्तेदार के यहां आया था,शनिवार को वह वापस घर जा रहा था।

फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
[04/12, 9:36 PM] Amit Gupta Bharthna: भरथना इटावा 4 दिसंबर*

अनियंत्रित चेचिस की चपेट में आने से एक पक्की दुकान की दीवार-शटर सहित चार दुकानदारों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया,हालांकि हादसे में कोई जनहानि नही लोगो ने राहत की सांस ली।

नगर क्षेत्र अंतर्गत जवाहर रोड पर शनिवार की सुबह करीब 5 बजे बिधूना की ओर आ रहा एक चेचिस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर सड़क किनारे स्थित एक टी स्टाल,फ़ोटो स्टेट की दुकान को चपेट में लेते हुए अनिल चौरसिया की प्रोविजन स्टोर की दुकान से टकरा गया। अचानक हादसे से आसपास के लोग सकते में आ गए। हालांकि टी स्टाल के अलावा बाकी दुकाने बंद होने व भीड़भाड़ नही होने से कोई जन हानि नही होने पर लोगो ने राहत ली।घटना की चपेट में आने एक बिजली का खंभा भी टूट गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों के अनुसार चैसिस की रफ्तार धीमी होने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

पीड़ित श्रीकृष्ण पोरवाल ने बताया कि उसकी दुकान का कुछ फर्नीचर टूटने से लगभग 5 हजार रुपये का नुकसान हो गया। जबकि उससे सटे गौरव सिंन्धी की दुकान का बाहर रखा फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया।

दूसरे पीड़ित अमित चौरसिया ने बताया कि दुकान की दीवार व शटर क्षतिग्रस्त होने से लगभग 40 हजार रुपये का नुकसान हो गया। इसके अलावा पीड़ित महिला दुकानदार नीलम गुप्ता ने बताया कि घटना में दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

बाद में घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुचकर जेसीबी मशीन द्वारा सड़क किनारे नाला में फॅसे चेचिस को निकाला गया।

फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
[04/12, 9:37 PM] Amit Gupta Bharthna: भरथना इटावा 4 दिसंबर*

भरथना सामहो रेलवे स्टेशन के मध्य अप लाइन पर एक 30 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हुई ।पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सामहो चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि भरथना सामहो के मध्य भेसाई अड्डे के समीप पोल संख्या 1133/24 से सुबह के समय एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक अजीमाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी जिसके गले व वह हाथ में गर्म पट्टी बंधी थी।
शिनाख्त न होने पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

Taza Khabar