इटावा 4 दिसंबर*जन कल्याण सेवा संस्थान राष्ट्रीय एनजीओ के माध्यम से गरीबो को कम्बल व फल वितरित किये गए*- *जिलाध्यक्ष सन्दीप गौतम*
जन कल्याण सेवा संस्थान राष्ट्रीय एनजीओ के जिलाध्यक्ष इटावा प्रशि कान्त उर्फ सन्दीप गौतम ने बताया कि आज एनजीओ के राष्ट्रीय प्रबंधक माननीय शिवेंद्र सिंह गुर्जर के परमपूज्य पिताजी एवं जन कल्याण सेवा संस्थान के संस्थापक स्व० श्री जितेंद्र पाल सिंह गुर्जर उर्फ मुन्ना राजा की पुण्यतिथि के उपलक्ष में एवं प्रदेश प्रभारी पुष्पराज के दिशानिर्देशन में इटावा जिले के सैकड़ों गरीब, लाचार, मजबूर, असहाय, बुजुर्गों एवं विकलांगजनों को कम्बल व फल वितरित किये गए। कम्बल विरतण की शुरुआत कस्बा बकेवर के निकट स्थित कांशीराम आवास से की गई जहां कम्बल व फल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उसके बाद महेवा स्थित लुहार एवं विकलांग लोगों को कम्बल दिए गए साथ हाइवे पर बकरी चराते लोगों को भी कम्बल दिए गए।
जन कल्याण सेवा संस्थान राष्ट्रीय एनजीओ के प्रदेश प्रभारी पुष्पराज ने बताया कि सिर्फ इटावा ही नही बल्कि सम्पूर्ण भारत के कई राज्यों में आज उपरोक्त एनजीओ के संस्थापक स्व श्री जितेंद्र पाल सिंह ( मुन्ना राजा) की पुण्यतिथि के उपलक्ष में जगह जगह गरीब, मजदूर, असहाय व विकलांग लोगों को भोजन, फल, मास्क व कम्बल वितरित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। और लगातार इस संस्था के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों की मदद की जा रही है। और आगे भी हम अपनी टीम के साथ इसी तरह से लोगों की मदद के लिए हरसम्भव प्रयासरत रहेंगे।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी पुष्पराज, जिलाध्यक्ष प्रशि कान्त उर्फ सन्दीप गौतम, सर्वेंद्र कुशवाह,राजू दुबे, पवन सिंह, दीपक शर्मा, प्रधान महेवा आदि लोग मौजूद रहे।
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक न्यूज़
…………………….

More Stories
रोहतास 7 मार्च 26* महिला यात्री का 2 लैपटॉप के साथ छुटे सामानों को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को किया सुपुर्द*
बांदा7मार्च26*डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।**
महोबा 7 मार्च 26*दुर्घटना को दावत दे रही सड़क किनारे खाई और तालाब