सहारनपुर04जुलाई25*टाटा अधिकारियों ने की बाजार में छापेमारी, नकली चाय बरामद*
सहारनपुर के नागल कस्बे में नकली चाय बिक्री की शिकायत पर टाटा चाय के फील्ड ऑफिसर ने पुलिस बल के साथ कस्बे की कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दुकानों से भारी मात्रा में नकली चाय मिली। पुलिस बरामद चाय के साथ व्यापारियों को थाने ले आई।
गुरुवार को टाटा चाय के फील्ड ऑफिसर सन्नी आहूजा पुलिस टीम के साथ ब्लाक चौराहा स्थित दुकानों पर पहुंचे तथा टाटा चाय के 50 ग्राम, 100 ग्राम व एक किलो के पैकेट निकाले। जिनमें काफी मात्रा में नकली थे।
टाटा चाय के फील्ड अफसर सन्नी आहूजा ने बताया कि नकली चाय बिक्री की सूचना लगातार मिल रही थी। बीते सप्ताह कुछ दुकानों से सैंपल भी लिए गए थे जो जांच के बाद फेल पाए गए। जिस पर कंपनी के निर्देश पर छापेमारी की गई। व्यापारियों को थाने लाने की सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डावर व भाकियू तोमर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहित गोयल व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे तथा कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि यदि व्यापारी दोषी है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो। लेकिन निर्दोष व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश

More Stories
हाजीपुर 23 मार्च 26*पटना और गया के मध्य अतिरिक्त रेलसेवा के रूप में एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन*
हाजीपुर 23 मार्च 26*चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार*
महोबा 23 मार्च 26*रंजिशन पुत्र की गोली मारकर हत्या’ और बचाव में आए पिता पर कुल्हाड़ी से हमला