मथुरा 26 जून 25* अभियुक्त को 272.300 किलोग्राम गांजा व एक अदद कन्टेनर नं0 एच0आर0 47 डी 7723 के किया गया गिरफ्तार*
मथुरा से बृज भूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन आगरा एंव थाना हाईवे पुलिस द्वारा दिनांक 25/06/2025 समय 19.55 बजे मुखबिर की सूचना पर (कि हरीश कुमार अपनें ट्रक नम्वर एचआर 47डी 7723 में भवानी पटना के रहने वाले अपने सहयोगी सन्तोष तांडी से गांजा लेकर आ रहा है जिसको अपने साथी संजीव उर्फ संजू पहलवान को सप्लाई देगा, यदि सघनता से चैकिंग की जाए तो पकडा जा सकता है।) उक्त सूचना पर अभियुक्त हरीश कुमार पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी ग्राम कुरसण्डा थाना सादाबाद जनपद हाथरस उम्र 38 वर्ष को बाटी को जाने वाले कट अलवर बाजना पुल के पास थाना हाईवे जनपद मथुरा से मय माल माल 272.300 किलोग्राम गांजा व एक अदद कन्टेनर नं0 एच0आर0 47 डी 7723 के गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त हरीश कुमार पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी ग्राम कुरसण्डा थाना सादाबाद जनपद हाथरस उम्र 38 वर्ष से बरामदगी के आधार पर थाना हाईवे पर मु0अ0सं0 0593/2025 धारा 8/20/29/60 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता:-*
1. हरीश कुमार पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी ग्राम कुरसण्डा थाना सादाबाद जनपद हाथरस उम्र 38 वर्ष।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- बाटी को जाने वाले कट अलवर बाजना पुल के पास थाना हाईवे जनपद मथुरा दिनांक 25/06/2025 समय करीब 19.55 बजे।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-*
272.300 किलोग्राम गांजा व एक अदद केन्टर नम्बर HR47D7723
*अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 0593/2025 धारा 8/20/29/60 बीएनएस थाना हाईवे जनपद मथुरा।
*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम-*
1-श्री शैलेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे जनपद मथुरा।
2-श्री उपनिरीक्षक गौरव शर्मा प्रभारी एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन आगरा।
3-श्री विक्रान्त तोमर उ0नि0/चौकी प्रभारी सतोहा थाना हाईवे जनपद मथुरा।
4-है0का0 448 रामरजपाल सिंह थाना हाईवे जनपद मथुरा।
5-है0का0 1589 राजेश कुमार थाना हाईवे जनपद मथुरा।
6-है0का0 450 आशीष शुक्ला एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन आगरा।
7-है0का0 648 सुधीर कुमार एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन आगरा।
8-है0का0 722 अजीत कुमार एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन आगरा।
9-का0 1204 वशीम अकरम एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन आगरा।
10-चालक मु0आ0 मुकेश कुमार एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन आगरा।
More Stories
मथुरा27जून25*थाना जुमुनापार क्षेत्र में बीती रात शिवनगर में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या।
वाराणसी27जून25*पर्यावरण संरक्षण की कामना से रथ यात्रा मेले में वितरण किया तुलसी पौधा “
पूर्णिया बिहार26जून25* पटना के गांधी मैदान में 29 जून को “वक्फ बचाओ दस्तूर बचाओ” रैली में शिरकत करने की अपील : विधायक शाहनवाज आलम