पंजाब02दिसम्बर*प्रेमी जोड़े पर हमला करने वाले लड़की के माता पिता, नाना सहित अन्य रिश्तेदारों पर मामला दर्ज
अबोहर, 02 दिसंबर (शर्मा): नगर थाना पुलिस ने अपनी मर्जी से शादी करवाने वाली लड़की शकुंतला देवी पत्नी सोहनपाल उर्फ सोनू पुत्री नरेश कुमार के बयानों के आधार पर उनपर एसडीएम कार्यालय में हमला करने के आरोप में मुकदमा नं. 272, 1.12.2021 भांदस की धारा 341, 323, 149 के तहत लड़की के पिता नरेश कुमार वासी सियागवाली श्रीगंगनगर, रोशनी देवी पत्नी नरेश कुमार वासी सियागावाली, मामा दयाचंद पुत्र महावीर, नाना महावीर प्रसाद पुत्र लालचंद, मामा निर्मल पुत्र महावीर प्रसाद, सोहन लाल पुत्र अमरजीत सिंह वासी तुंबड अबोहर, मनीराम, पटीसदीक, गुरविंद्र सिंह पुत्र टहल सिंह वासी लक्कड़वाला, मोनू पुत्र राजकुमार वासी धर्मपुरा व 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की ने बताया कि अबोहर के गांव किकरखेड़ा निवासी सोनू उर्फ सोहनपाल पुत्र पृथ्वीराज ने कंधवाला की ढाणी तुंबड़बन निवासी शकुंतला देवी पुत्री नरेश कुमार के साथ शादी करवाई थी। शादी के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे। शकुंतला देवी ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी कि उसके पति सोनू व उसको खतरा है। वह अपने नाना महावीर के पास ढाणी तुंबडबन में रहती थी। वह बालिग है तथा अपनी मर्जी से गांव किकरखेड़ा निवासी से शादी करवाई है। परिवार वालों को शादी से इंकार था। हाईकोर्ट ने दोनों को सुरक्षा भी मुहैया करवाई है। आज बुधवार जब वह एसडीएम कोर्ट में साथियों के साथ तारीख भुगतने आए तो लड़की के परिजनों ने उनपर हमला बोल दिया। मौके पर नगर थाना पुलिस पहुुंची। इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपी सोहन लाल पुत्र अमरजीत सिंह, मनीराम, गुरविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों को बरजमानत रिहा किया गया है। मामले की जांच एएसआई बहादर सिंह कर रहे हैं। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि इलाके में किसी भी प्रकार की कोई गुण्डागर्दी बर्दाशत नहीं की जायेगी। यदि कोई इस तरह की हरकत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:3 प्रेमी जोड़ा व जानकारी देते अधिकारी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कोलकाता, 07 मार्च 2026:*ऐप बदलना बंद करें! ऑल-इन-वन ‘रेलवन’ ऐप का उपयोग करें! – पूर्व रेलवे ने ‘रेलवन’ ऐप अपनाने का संदेश दिया*
भागलपुर7 मार्च 26*हुसैनाबाद पन्ना मिल रॉड में अफ्तार के दावत का इंतेजाम नौजवान के तरफ से किया
भागलपुर 7 मार्च 26*प्रेम प्रसंग में घटित डर हत्याकांड में सफल उद्वेदन एक महिला सहित पांच अपराधी गिरफ्तार*