झाँसी18अगस्त26*बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फिर फूंके PM, HM और DM के पुतले
झांसी से गिरजाशंकर रॉय, यूपीआजतक
झांसी में बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने एक बार फिर बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री के तीन अलग-अलग पुतले फूंके।
भानू सहाय का कहना है कि प्रभु राम को साक्षी मानकर बुंदेलखंड को तीन साल के भीतर अलग राज्य बनाने का वचन दिया गया था, लेकिन करीब 12 साल बीत जाने के बाद भी राज्य निर्माण की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। इसे लेकर बुंदेली जनता में आक्रोश बढ़ रहा है।
मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि करीब एक महीने पहले भी इसी तरह पुतला दहन किया गया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया था। इसके बावजूद उन्होंने जेल जाने की परवाह न करते हुए दोबारा प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
पुतला दहन के बाद भानू सहाय ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आंदोलन और वार्ता संबंधी बयान का जिक्र करते हुए सरकार और अपने संगठन के स्तर पर वार्ता नहीं होने पर सवाल उठाए।
उन्होंने दावा किया कि झांसी सदर और चरखारी के विधायकों समेत उत्तर प्रदेश के दो अन्य विधायक तथा मध्य प्रदेश के दो विधायक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के समर्थन में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने अन्य विधायकों और सांसदों से भी राज्य निर्माण के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की अपील की।
भानू सहाय ने ऐलान किया कि आगामी लोकसभा के शीतकालीन सत्र से पहले उन सांसदों और विधायकों के पुतले फूंके जाएंगे, जिन्होंने प्रधानमंत्री को बुंदेलखंड राज्य निर्माण के समर्थन में पत्र नहीं लिखा होगा।
अब देखना होगा कि बुंदेलखंड राज्य की वर्षों पुरानी मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन पर सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
#बुंदेलखंडराज्य #बुंदेलखंडनिर्माणमोर्चा #भानूसहाय #झांसी #बुंदेलखंड #राज्यकीमांग #झांसीन्यूज #UPNews #UPAajTak #BreakingNews #Bundelkhand #JhansiNews
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प