कानपुर देहात 18 अगस्त 2026*जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन।*
कानपुर देहात*जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में विद्यालयों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयक द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पौष्टिकता का जायजा लिया। अधिकारियों ने बच्चों से भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में संवाद भी किया। अधिकारियों ने संबंधित शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ एवं पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाए।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प