मथुरा 24 जून 25*थाना फरह पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को साढे तीन घण्टे के अंदर सकुशल बरामद किया गया *
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
दिनांक 23.06.2025 को समय करीब 20.20 बजे थाना फरह पर आगंतुक श्री कपिल कटारा पुत्र श्री लालहंश निवासी बांकेबिहारी धाम कालोनी थाना फरह जनपद मथुरा ने अपने परिचितों के साथ आकर सूचना दी कि उनका पुत्र उम्र करीब 13 वर्ष जो कक्षा 08 का छात्र है अपनी रेंजर साइकिल से दोपहर 03.30 बजे से ट्यूशन के लिये गया हुआ था जो अभी तक वापस नहीं आया है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा आवश्यक जानकारी लेकर उच्चाधिकारीगणों को सूचना से अवगत कराकर अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही कराते हुए थाना से तीन टीमों का गठन करके आवेदक के घऱ के आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों /फोन कॉल के अवलोकन से उक्त बालक ग्राम फतिहा के पास एनएच 19 पर कस्बा फरह की ओर आता हुआ दिखायी दिया जिसको सकुशल ग्राम फतिहा कट के पास से बरामद किया गया ।पुलिस द्वारा सूचना मिलने के करीब साढे तीन घण्टे के अंदर गुमशुदा बालक की बरामदगी किये जाने के दौरान परिजन साथ में रहे और पुलिस द्वारा त्वरित गति से की गयी कार्यवाही से परिजनों द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए थाने पर आकर टीम के सदस्यों का सम्मान किया गया ।
*बरामदगी का स्थान व समय -*
एन0एच0 2 पर फतिहा कट के पास, दिनांक 23.06.2025 समय 23.30 बजे
*पंजीकृत अभियोग –*
मु0अ0सं0 243/2025, धारा 137(2) बीएनएस , थाना फरह मथुरा
*बरामद करने वाली टीम -*
1.त्रिलोकी सिंह , प्रभारी निरीक्षक ,थाना फरह मथुरा
2.निरीक्षक अपराध श्री यशपाल सिंह , थाना फरह मथुरा
3.उ0नि0 श्री अजय कुमार मलिक , चौकी प्रभारी कस्बा ,थाना फरह मथुरा
4.उ0नि0 श्री अर्जुन , चौकी प्रभारी परखम ,थाना फरह मथुरा
5.उ0नि0 श्री हरेन्द्र , थाना फरह ,मथुरा
6.का0 1088 रोहित कुमार ,थाना फरह ,मथुरा

More Stories
मथुरा 2 जुलाई 26*नियम विरुद्ध रुट पर चलने वाले ई रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*
जयपुर2जुलाई26*करण प्रोडक्शन हाउस’ एवम वायु रिकॉर्ड्स,का हुआ पोर्टफोलियो शूट ; टॉप मॉडल्स का हुआ शूट**
कौशाम्बी2जुलाई26*कृतिका केसरवानी मनौरी बाजार का नाम किया रोशन*