अयोध्या23जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे…..
*पड़ोसी किसान ने की थी जगजीवन पाल की हत्या*
*पुलिस ने किया 60 घंटे में गिरफ्तार*
भेलसर(अयोध्या)बाबाबाज़ार थाना क्षेत्र में खेत की बटाई को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी व्यक्ति ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में पुलिस ने 60 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया।घटना 19 जून 2025 की सुबह 8:30 बजे ग्राम कलापुर मजरे रेछ में जगजीवन पाल का शव उनके घर की चारदीवारी के अंदर हैंडपंप के पास मिला था। पुलिस ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया और जांच टीम का गठन किया।
साक्ष्य संकलन के आधार पर 21 जून को पुलिस ने आरोपी जागोराम (58) को गिरफ्तार किया। जागोराम मृतक जगजीवन पाल का पड़ोसी था। जांच में पता चला कि दोनों के बीच खेत की बटाई को लेकर विवाद था। इसी रंजिश में जागोराम ने 18-19 जून की रात को जगजीवन पाल की हत्या कर दी।मामले में थाना पटरंगा प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव व बाबा बाजार थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद व उनकी टीम ने कार्रवाई की। टीम में हेड कांस्टेबल अतीश कुमार, नरेंद्र प्रताप, अमृतेश सिंह, संतोष कुमार सरोज और कांस्टेबल शशिकांत यादव व गौरव सिंह शामिल थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
[6/23, 8:17 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुदस्सिर हुसैन*
*खलिहान की भूमि के आंशिक भाग में अवैध कब्जा,हल्का लेखपाल की रिपोर्ट बता रही खाली*
भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुल्लापुर में स्थित सरकारी भूमि पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। खलिहान के आंशिक भूमि पर गांव के ही लोगों द्वारा शौचालयों का निर्माण व जानवरों को बांध कर कब्जा कर रखा है। उसी गांव के निवासी देवेश कुमार आदि ने एस डी एम रुदौली को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में खलिहान की भूमि को खाली कराने की मांग उठाई है।
सूबे की सरकार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों की नकेल कसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। यही नहीं अफसरों को भी आदेश है कि सरकारी भूमि को खाली कराया जाए। आदेश के बाद भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर राजस्व विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। जिसके कारण सरकारी भूमि पर कब्जे के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तहसील रुदौली क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर से सामने आया,खलिहान की भूमि जिसकी गाटा संख्या 498 क्षेत्रफल 0.101 हेक्टेयर खलिहान के नाम से अभिलेख में दर्ज है। इसके बावजूद गांव के कुछ मनबढ़ लोगों ने उस खलिहान की आंशिक भूमि पर कब्जा कर रखा है। दुल्लापुर निवासी देवेश कुमार आदि ने एस डी एम रुदौली को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई तो हल्का लेखपाल सुरेश कुमार पांडेय ने अपनी रिपोर्ट में खलिहान की आंशिक भूमि को खाली दिखा दिया। शिकायत कर्ता ने उच्चाधिकारियों से सरकारी भूमि को खाली कराने की मांग उठाई है। अब सवाल यह है कि क्या प्रदेश की सरकार के फरमान को भी नजरंदाज करेंगे राजस्व कर्मी? या दबंगों से सुरक्षित रहेगी सरकारी भूमि।
[6/23, 8:22 AM] +91 94155 29848: प्रेस विज्ञप्ति
*समाजसेवा को समर्पित संस्था “समाजसेवी संस्था” द्वारा साइकिल वितरण कार्यक्रम*
गरीब और जरूरतमंद छात्रों के सपनों को दे रहे हैं पंख – समाजसेवी संस्था अयोध्या धाम का सराहनीय प्रयास
अयोध्या। “शिक्षा के पथ पर अब कोई रुकावट नहीं” इसी संदेश के साथ समाजसेवी संस्था ‘अयोध्याधाम’ ने एक बार फिर मानवता और सेवा की मिसाल पेश की है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत तिहुरा माझा में एक भव्य साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गरीब, जरूरतमंद और मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं इस प्रेरणादायी आयोजन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। अध्यक्ष सुरेश यादव ने अपने संबोधन में कहा,
शिक्षा सबका अधिकार है, और साइकिल एक जरिया है जिससे हम दूरदराज के बच्चों को स्कूल तक पहुँचाने में मदद कर सकते हैं। हमारी संस्था अब तक हजारों बच्चों को निःशुल्क साइकिल और पठन-पाठन सामग्री प्रदान कर चुकी है। यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा साइकिल प्राप्त करने वालों में अंश, शिवा, आदर्श, सुमन मांझी और प्रियंका जैसी होनहार छात्राएं शामिल रहीं, जिनकी आंखों में शिक्षा के उज्ज्वल भविष्य की चमक साफ दिखाई दे रही थी।
गौरतलब है कि अयोध्याधाम संस्था पूर्व में कंबल वितरण, श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद व्यवस्था जैसी सेवाएं भी नियमित रूप से करती रही है। समाजसेवा के इस सतत कार्य के लिए संस्था को जिलाधिकारी अयोध्या द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है अध्यक्ष सुरेश यादव ने अंत में कहा,अगर ईश्वर ने हमें समर्थ बनाया है तो हमारा धर्म है कि हम समाज की सेवा करें। समाजसेवा ही राष्ट्रसेवा है — यही हमारा संकल्प है।”
इस मौके पर उपस्थित विशिष्ट जनों में सोमई निषाद, नरेंद्र यादव, राम सिंह, शिवराम यादव और राजेश यादव शामिल रहे, जिन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की और कहा कि “अयोध्याधाम संस्था न सिर्फ शिक्षा बल्कि समाज सेवा के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।”
[6/23, 8:23 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग अयोध्या
रूदौली में कुछ तथाकथित पत्रकार कर रहे वसूली का खेल
ब्लैकमेलिंग और वसूली से पत्रकारिता की साख पर लग रहा दाग
खबरों के नाम पर लोगों से की जा रही पैसों की मांग
ऐसे फर्जी पत्रकारों से सतर्क रहें, ना करें सहयोग
कोई भी पत्रकार पैसों की मांग करे तो तुरंत करें शिकायत
सूचना विभाग और पुलिस को दें जानकारी
कोतवाल रूदौली का नंबर: 9454403312
सूचना अधिकारी अयोध्या: 9453005355
फर्जीवाड़े पर कार्रवाई के लिए प्रशासन सख्त, जनता से सहयोग की अपील
[6/23, 12:50 PM] +91 94155 29848: ✍️
अयोध्या।
*कोतवाली नगर के फतेहगंज ओवर ब्रिज के नीचे बीती रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कई वाहनों को मारी टक्कर*
गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को लिया कस्टडी में, लोगों का कहना नशे में था फॉर्च्यूनर चालक।
[6/23, 12:50 PM] +91 94155 29848: ✍️
*ट्रेन पटरी पर लावारिस युवक का शव*
अयोध्या।
बीकापुर कोतवाली अंतर्गत चांदपुर गांव के सामने प्रयाग अयोध्या रेलखंड पर 24 साल के युवक का मिला शव, पुलिस को सूचना मिलने पर chc की एम्बुलेंस लावारिस हाल में chc लेकर आई, तब तक युवक की सुबह खोजबीन करते परिजनों को जानकारी। Chc में बीकापुर पुलिस पंचनामा करके शव को pm के लिए भेज रहे है। युवक की पहचान लुत्फाबाद बछौली के जानकीपुर निवासी 24 वर्षीय संजय निषाद पुत्र गया प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है रात खाना खाकर सोया था सुबह अपने विस्तर पर नहीं मिला तो खोजबीन हुई तो पता चला। लुत्फाबाद बछौली के प्रधान लवकुश यादव ने पुलिस को सूचना दिया।
More Stories
लखनऊ23जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर23जून25*बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान पर भाजपा का विरोध:भागलपुर में धरना-प्रदर्शन,राजद अध्यक्ष से माफी की मांग
मथुरा 23 जून 25*थाना नौहझील मथुरा पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*