अयोध्या04जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर 3:30 बजे की कुछ महत्वपूर्ण खबरें…….
अयोध्या।
युवक की हत्या का मामला। मृतक युवक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज। दो गिरफ्तार। दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी का आया बयान। दो लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली बीकापुर के पटेल नगर में दिनेश वर्मा नाम के युवक की धारदार हथियार से हुई हत्या। हत्यारे ने शव के किए हैं 6 टुकड़े।
[6/4, 7:42 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
गोमती नदी में नहाने गया किशोर डूबा, नदी से शव बरामद। साथियों के साथ कुमारगंज थाना क्षेत्र के राजघाट पर स्नान करने गया 17 वर्षीय हफीज निवासी सैदपुर (थाना बाबा बाजार), गहरे पानी में डूब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने देर रात तक तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आज मंगलवार सुबह रेस्क्यू टीम ने युवक का शव नदी से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
[6/4, 7:44 AM] +91 94155 29848: अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुदस्सिर हुसैन
*सौंदर्यीकरण की बाट जोह रहा मवई ब्लॉक परिसर में बना पार्क*
विकास का मॉडल तय करने वाले ब्लॉक के जिम्मेदार खुद ब्लॉक परिसर में बने पार्क का नहीं कर पा रहे विकास
मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई परिसर में बना पार्क सौंदर्यीकरण की बाट जोह रहा है। या यू कहा जाए कि नहीं हुआ पार्क का कायाकल्प,ब्लॉक परिसर में बनाए गए इस पार्क का उदेश्य था कि ब्लॉक में आने वाले फरियादियों और कर्मचारियों को वहां बैठकर सुकून हासिल हो,और ब्लॉक परिसर की सुंदरता को दर्शा सके,इसी उद्देश्य को लेकर पार्क का निर्माण कराया गया,यह पार्क आज जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते विरान दिखाई देता है। इस पार्क में न पेड़,पौधें और न हरी घास दिखाई देती,और न ही नियमित साफ सफाई होती हैं। जिसके कारण पार्क में बैठना तो दूर लोग उसे देखना पसंद भी नहीं करते,न ही परिसर में बने पार्क का लोगों को लाभ मिल पा रहा है। वहीं पार्क में लगाये गये सभी सामान टूट कर विखर गये है.पार्क में केवल इंटर लॉकिंग की पक्की सड़क दिखाई देती हैं। इसके साथ ही इस पार्क में बैठने की कोई व्यवस्था नहीं,जो थी वह भी टूट चुकी है,या तो बैठने लायक नहीं,चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखाई देती है। जब कि ब्लॉक परिसर में ठीक खंड विकास अधिकारी के ऑफिस के निकट बने इस पार्क की दशा बद से बद्तर है।
ग्राम पंचायतों के विकास का मॉडल तय करने वाले ब्लॉक के जिम्मेदार खुद ब्लॉक परिसर में बने पार्क का विकास नहीं कर पा रहे हैं। ब्लॉक के जिम्मेदारों के लिए यह कहावत सही चरितार्थ हो रही है चिराग तले अंधेरा? अब देखना है कि इस पार्क का कायाकल्प कब तक होगा यह समय तय करेगा,जब इस संबंध में बीडीओ मवई से हमारे संवाददाता ने बात करना चाहा तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
[6/4, 8:30 AM] +91 94155 29848: प्रेस विज्ञप्ति
*डीएम की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार बकरीद को आपसी भाई-चारे एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।*
*त्यौहार को परम्परागत तरीके से मनाये , किसी भी नई परंपरा की न की जाए शुरूआत- डीएम।*
अयोध्या 03 जून 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में आगामी 07 जून 2025 को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शांतिपूर्ण एवं परम्परागत तरीके से आपसी भाई-चारे के साथ त्योहार को मनाने हेतु शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री योगानंद पांडे, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण सहित विभिन्न समुदाय के धर्म गुरुओं व धार्मिक कमेटियों के प्रमुख/ सम्भ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित धार्मिक प्रबुद्धजनों एवं अलग-अलग क्षेत्रों से आये हुए संभ्रान्त नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से वार्ता कर त्योहार के दौरान साफ सफाई सहित अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए आगामी त्यौहारों विशेष रूप से बकरीद के अवसर पर आपसी सौहार्द ,शांति एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए। जिस प्रकार से और जिस जगह पर विगत वर्षो में बकरीद के दौरान कुर्बानियां दी जाती रही हैं उसी को कायम रखना है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दी जाए, तथा कोई भी कुर्बानी खुले में न हो। जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कुर्बानी के उपरांत अपशिष्ट/अवशेष प्रदार्थाे को खुले में न डाला जाए।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त करना सुनिश्चित करें तथा त्यौहार के समय विद्युत आपूर्ति निर्वाध संचालित रहे। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई की विशेष व्यवस्था रहे। उन्होंने समस्त अधिशाषी अधिकार नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने इलाकों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए त्योहार के दिन सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी पहले से ही सुनिश्चित रखी जाए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकरी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित समस्त सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता व अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें, इन कार्यों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बकरीद के त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाये जाने के संबंध में पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें ।त्यौहार में मुस्लिम समुदाय द्वारा मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है तथा परंपरागत रूप से निश्चित स्थलों पर कुर्बानी दी जाती है। उन्होंने कहा इस दौरान संबंधित अधिशाषी अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मस्जिद, नमाज स्थलों के आसपास विशेष सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें, जलापूर्ति की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। कुर्बानी के पश्चात अवशेष को उचित स्थान पर पर्याप्त संख्या में गहरा गड्डा खुदवाकर उसमें ब्लीचिंग, नमक तथा चूना डालकर उचित तरीके से ढकवा कर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रो में यह सुनिश्चित करेंगे कि कुर्बानी पूर्व से निर्धारित परंपरागत स्थलों पर ही की जाए, किसी भी दशा में खुले में कोई कुर्बानी नहीं की जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए शांति व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि धार्मिक माहौल खराब करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी को बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाई-चारे के साथ एक दूसरे की भावनाओं का आदर करते हुए मनाये जाने की अपील की तथा कहा कि किसी भी सम्भावित समस्या की दशा में तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी, थाने अथवा सम्बंधित अधिकारी को तुरन्त सूचित करें। जिसका अविलम्ब निराकरण कराया जाएगा।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गण, नगर मजिस्ट्रेट, रेजीडेण्ट मजिस्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, विद्युत सुरक्षा, जिला पंचायती राज विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
[6/4, 8:39 AM] +91 94155 29848: क़ृषि के साथ पशुपालन कर किसान बढ़ाये अपनी आमदनी …… रामचंद्र यादव
मवई अयोध्या क़ृषि और पशुपालन एक दूसरे के पूरक हैं दोनों के बिना हम प्रॉफिट वाली खेती की कल्पना नहीं कर सकते। धान, गेहूं, ज्वार और मक्का आदि फसलों से अनाज निकालने के बाद उसके बचे अवशेष को हम पशुओं को चारा के रूप में खिलाने के काम में लेते हैं तथा पशुओं द्वारा त्यागा गया मल – मूत्र फसलों में डालकर फसलों का उत्पादन बढ़ाते हैं। इस तरह अनाज उत्पादन से बचा अवशेष पशुओं और पशुओं से बचा अवशेष खेती के काम में लेते हैं इस तरह दोनों एक दूसरे के पूरक हैं ।उक्त बातें रुदौली विधायक रामचंद्र यादव नें ब्लाक मवई के ग्राम रानीमऊ ग्राम पंचायत में विकसित क़ृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में कही।राजकीय, गोदाम प्रभारी उमाशंकर वर्मा और विपिन सिंह नें ब्लॉक में उपलब्ध धान के बीज की जानकारी दी। ए डी ओ सहकारिता जयचंद्र वर्मा नें सहकारिता पर आधारित खेती के प्रोत्साहन पर बल दिया। किसानों नें अवारा पशुओं का मुद्दा उठाया जिसपर पशुचिकित्साधिकारी मवई डाक्टर कुंदन सिंह नें पशुओं को पकड़वाने की बात कही।और पशुओं का बीमा कराने पर जोर दिया । कार्यक्रम में ग्राम विकास अध
[6/4, 8:55 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के सीईओ एलॉन मस्क के पिता एरोल मस्क भारत के दौरे पर।
1 जून से 6 जून तक रहेंगे भारत के दौरे पर।
कल 4 जून को अयोध्या पहुंचकर करेंगे हनुमानगढ़ी और राम लला का दर्शन। 12:00 बजे पहुंचेंगे अयोध्या एयरपोर्ट।
आधे घंटे रहेंगे अयोध्या में
बिजनेस मीटिंग के लिए भारत आ रहे हैं एरोल मस्क।
[6/4, 8:55 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
राजा राम और साथ अन्य मंदिरों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का मामला। आज दूसरे दिन शुरू हुआ अनुष्ठान।
देवताओं का पूजन, अन्नाधिवास, हवन, देव स्नान, प्रसाद स्नान, शिखर स्नान, नगर भ्रमण व शैय्या अधिवास व न्यास का आज होगा पूजन।
[6/4, 3:27 PM] +91 94155 29848: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या
प्रेस विज्ञप्ति
पृथ्वी प्रकृति का अनुपम उपहार: डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह
सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण का गंभीर खतरा: प्रो. हिमांशु शेखर सिंह
अयोध्या। व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग में पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 को दृष्टिगत रखते हुए विश्वविद्यालय एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, अवध प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ कीर्ति विक्रम सिंह, उपनिदेशक इग्नू लखनऊ एवं न्यास के सह संयोजक रहे।
मुख्य वक्ता डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने कहा कि पृथ्वी प्रकृति का अनुपम उपहार है। इसे संरक्षित एवं सुरक्षित रखना हम सभी का उत्तरदायित्व है। यदि स्वच्छ पर्यावरण नहीं रहेगा तो इससे मानव सहित सभी जीवो का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। पर्यावरण की उपेक्षा के कारण बहुत सारे जीव जंतु धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं, जो एक गंभीर संकट के रूप में है। डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सामूहिक चेतना का विकास आवश्यक है।
कार्यशाला की अध्यक्षता के उद्बोधन में प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण में जहर घोल रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक से गंभीर पर्यावरण का खतरा उत्पन्न हो रहा है जो सैकड़ों वर्षों तक नष्ट नहीं होती और पृथ्वी की मृदा शक्ति को भी प्रभावित करती है। उन्होंने छात्रों को सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का परम दायित्व है यदि पर्यावरण स्वच्छ नहीं है तो हम सब भी उसे बिना प्रभावित हुए नहीं रह सकते। न्यास अवध प्रांत के पर्यावरण शिक्षा विषय के सहसंयोजक के. बी.पंत ने न्यास द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किया जा रहे प्रयासों एवं उपलब्धियां के बारे में बात कर छात्राओं को प्रेरित किया और प्रत्येक को वृक्षारोपण के मिशन में सहयोग करने के लिए जुटने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अनुराग तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही l
[6/4, 3:27 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
रौनाही टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रही अर्टिगा कार ने मारी टक्कर,रौनाही थाना क्षेत्र के तिवारी के पुरवा निवासी सतीश पाठक की हुई मौत।दुकान पर बैठे स्थानीय लोगों ने अर्टिगा कार और ड्राइवर को किया पुलिस के हवाले,पुलिस कर रही जांच।
[6/4, 3:27 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
16वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों ने हनुमानगढ़ी व राम लला का किया दर्शन पूजन।ली मंदिर निर्माण की जानकारी। अमानीगंज के जलकल स्काडा कमांड सेंटर का किया निरीक्षण। विकास कार्यों की की समीक्षा बैठक। होटल पंचशील में केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया को दिया गया गार्ड आफ आनर। वित्त आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों ने श्री राम जन्मभूमि स्थापित ग्रीन रूम में मंदिर निर्माण पर आधारित एक लघु फिल्म को भी देखा और मंदिर निर्माण की जानकारी प्राप्त की। अध्यक्ष व सदस्यों का आगमन अमृत 2.0 जिला के अंतर्गत शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु जलकल अमानीगंज परिसर में स्थापित स्काडा कमांड सेंटर का निरीक्षण किया गया। मंडल आयुक्त सभागार में अध्यक्ष व सदस्यों ने अयोध्या विजन 2047 के अंतर्गत कराये जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली।
[6/4, 3:27 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के सीईओ एलॉन मस्क के पिता एरोल मस्क भारत के दौरे पर।
1 जून से 6 जून तक रहेंगे भारत के दौरे पर।
कल 4 जून को अयोध्या पहुंचकर करेंगे हनुमानगढ़ी और राम लला का दर्शन। 12:00 बजे पहुंचेंगे अयोध्या एयरपोर्ट।
आधे घंटे रहेंगे अयोध्या में
बिजनेस मीटिंग के लिए भारत आ रहे हैं एरोल मस्क।
[6/4, 3:27 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
राजा राम और साथ अन्य मंदिरों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का मामला। आज दूसरे दिन शुरू हुआ अनुष्ठान।
देवताओं का पूजन, अन्नाधिवास, हवन, देव स्नान, प्रसाद स्नान, शिखर स्नान, नगर भ्रमण व शैय्या अधिवास व न्यास का आज होगा पूजन।
[6/4, 3:27 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के सीईओ एलॉन मस्क के पिता एरोल मस्क भारत के दौरे पर।
1 जून से 6 जून तक रहेंगे भारत के दौरे पर।
आज 4 जून को अयोध्या पहुंचकर करेंगे हनुमानगढ़ी और राम लला का दर्शन। 1.45 बजे पहुंचेंगे अयोध्या एयरपोर्ट।
3 बजे तक रहेंगे अयोध्या में
बिजनेस मीटिंग के लिए भारत पहुंचे है एरोल मस्क।
[6/4, 3:27 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
लोकसभा चुनाव के 1 वर्ष पूरे होने पर समाजवादी पार्टी से निर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद ने राम लला और हनुमंत लला का लिया आशीर्वाद।कहा आज ही के दिन 4 जून 2024 को भगवान राम व हनुमान जी कृपा से मैं सांसद चुना गया था।अयोध्या की जनता जनार्दन ने उन्हें अपने मताधिकार के आशीर्वाद से सांसद बनाया था।आज 1 वर्ष पूरा हुआ है 1 वर्ष पूरे होने पर राम लला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया है और मांगा है कि ऐसे ही कृपा मुझ पर बनी रहे।आज का दिन मेरे लिए मेरी जिंदगी के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण है और ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज 4 जून है और 4 जून 2024 को अयोध्या लोकसभा के सांसद के रूप में जनता जनार्दन ने चुना था। इस क्षेत्र का इस देश का इस प्रदेश का सम्मान हो यही मेरी कामना है।
[6/4, 3:27 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
सेना को मिले 401 अग्निवीर।डोगरा रेजीमेंट सेंटर में पांचवी अग्निवीर कोर्स की पासिंग आउट परेड संपन्न।ऐतिहासिक जमादार लाला परेड ग्राउंड में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई पासिंग आउट परेड। 401 अग्निवीरों ने सफलतापूर्वक पूर्ण किया प्रशिक्षण। भारतीय सेना की सेवा के लिए ली शपथ।अग्निवीरों को 31 सप्ताह तक दिया गया कठोर सैन्य प्रशिक्षण। प्रशिक्षण में हथियार संचालन ड्रिल फील्ड क्राफ्ट व बैटल क्राफ्ट शामिल।
[6/4, 3:27 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
हनुमानगढ़ी के संत संजय दास का बयान।हनुमान जी की कृपा से विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल बाद जीता मैच।विराट कोहली पर है हनुमान जी की कृपा। उम्मीद है मैच जीतने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अयोध्या पहुंचकर करेंगे हनुमानगढ़ी का दर्शन। 25 मई को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अयोध्या पहुंचकर हनुमंत लला से लिया था आशीर्वाद।
[6/4, 3:27 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के सीईओ एलोन मस्क के पिता एरोल मस्क पहुंचे अयोध्या,रामलला के परिसर में कर रहे हैं दर्शन पूजन, 3 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर चार्टर प्लेन से अयोध्या पहुंचे एरोल मस्क,राम लला के दर्शन के बाद करेंगे हनुमानगढी पर दर्शन पूजन। परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे हैं एरोल मस्क।
[6/4, 3:27 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
राम नाम के प्रसाद के नाम पर हुआ बड़ा फ्राड।अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी।राम के नाम का प्रसाद देने के नाम पर की गई एक ऑन लाइन एजेंसी से लगभग 6 लाख 30 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालुओं से प्रसाद वितरण के नाम पर आनलाइन ठगी कर 3 करोड़ 85 लाख रूपये के फ्राड की घटना में साइबर थाना टीम अयोध्या पुलिस द्वारा पूरी धनराशि को सीज कराकर, पीड़ितों के खातें में 2 करोड़ 15 लाख की धनराशि वापस करायी गयी, शेष धनराशि पीडितों के खातों में वापस कराया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर ने दी जानकारी।
[6/4, 3:28 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
रूदौली कोतवाली क्षेत्र की शारदा सहायक नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली दहशत मचा हड़कंप।हिन्दू इंटर कालेज के निकट निकली शारदा सहायक नहर में महिला का शव मिट्टी के नीचे दबा था उधर से निकल रहे राहगीरों ने शव पड़ा देखा। लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते रूदौली कोतवाल सजंय मौर्या भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर महिला के शव को बाहर निकलवा कर करा रहे लोगों से शव की शिनाख्त काफी संख्या में लगी लोगों की भीड़।
[6/4, 3:32 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के NH 27 सर्विस रोड पर रुदौली तहसील का गेट बना पार्किंग का अड्डा जहां डेली दर्जनों गाड़ियां खड़ी होती हैं वहीं बुधवार को इतनी गाड़ियां खड़ी थी सर्विस रोड पर लम्बा जाम लग गया जो काफी देर रहा जिसमें मरीज को लेकर जा रही एक एम्बुलेंस भी देर तक फंसी रही।यह हाल तहसील गेट पर लग रही पार्किंग से लग रहा जाम। जबकि तहसील गेट से चंद कदम की दूरी पर सीओ आवास और कार्यालय व एसडीएम आवास व भेलसर चौकी मौजूद है. लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*