*हरियाणा04जून25*पड़ोसी राज्य में मिला ‘हिलना पत्थर’ भूगर्भ वैज्ञानिक पहुंचे अरावली पहाड़ी*
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के कलियाणा गांव की अरावली पहाड़ियों में एक अनोखा और लचीला पत्थर मिला है, जिसे स्थानीय लोग ‘हिलना पत्थर’ के नाम से जानते हैं। जानकारी के मुताबिक यह पत्थर अपनी खास संरचना के कारण रबड़ की तरह झुकता और हिलता है। भू-वैज्ञानिक इसे ‘फ्लेक्सिबल सैंडस्टोन’ कहते हैं। इसकी खोज अब भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बन चुकी है। इस पत्थर को लेकर वैज्ञानिकों में गहरी दिलचस्पी देखी जा रही है।दिल्ली विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान विभाग के प्रोफेसर प्रभास पांडे ने अपनी टीम के साथ कलियाणा गांव पहुंचकर इस अनोखे पत्थर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, ‘इस पत्थर की विशेष संरचना भूकंप रोधी इमारतों के निर्माण में उपयोगी हो सकती है।

More Stories
पूर्णिया बिहार25अगस्त26 *डीएम ने लिया सहयोग शिविरों का जायजा, अंबेडकर छात्रावास में सुनी छात्रों की बात*
लखनऊ25अगस्त26*बारावफात को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, 2989 पुलिसकर्मियों की तैनाती
लखनऊ25अगस्त26*योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी